न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आशुतोष और विजय की ‘मर्डर इन माहिम’ का ट्रेलर रिलीज, ‘पुष्पा 2’ के पहले गाने ने बना डाला यह रिकॉर्ड

आशुतोष राणा और विजय राज कई सालों से मनोरंजन जगत में छाए हुए हैं। दोनों ने खुद को हर तरह की भूमिका में साबित किया है। उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 May 2024 8:29:16

2 News : आशुतोष और विजय की ‘मर्डर इन माहिम’ का ट्रेलर रिलीज, ‘पुष्पा 2’ के पहले गाने ने बना डाला यह रिकॉर्ड

आशुतोष राणा और विजय राज कई सालों से मनोरंजन जगत में छाए हुए हैं। दोनों ने खुद को हर तरह की भूमिका में साबित किया है। उनकी खास फैन फॉलोइंग है। अब जल्द ही दोनों फिजियोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'मर्डर इन माहिम' में नजर आएंगे। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो जबरदस्त है। इसे देख लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इसमें एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री है, जिस पर पीटर (आशुतोष) और जेंडे (विजय राज) एक टीम की तरह काम करते हैं।

सीरीज की कहानी मशहूर लेखक जेरी पिंटो की किताब 'मर्डर इन माहिम' पर आधारित है। सीरीज में शिवाजी साटम और शिवानी रघुवंशी के भी अहम किरदार हैं। 1 मिनट 56 सैकंड का यह ट्रेलर दर्शकों को 2013 की मुंबई में वापस ले जाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि स्टेशन पर एक हत्या की जाती है, जिसकी जांच में आशुतोष की अहम भूमिका होती है। हालात तब मुश्किल हो जाते हैं जब आशुतोष का बेटा ही संदिग्ध पाया जाता है।

इसके अलावा आशुतोष व विजय ब्लैकमेल के जाल और अनकहे प्यार की दुनिया में फंसते हुए नजर आते हैं। यह सीरीज 10 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की जाएगी। 'मर्डर इन माहिम' के निर्देशन की कमान राज आचार्य ने संभाली है और इसके निर्माता अजीत अंधारे हैं। इसकी कहानी मुस्तफा नीमचवाला और उदय सिंह पवार ने मिलकर लिखी है।

ashutosh rana,vijay raj,murder in mahim web series,ashutosh vijay,murder in mahim,pushpa 2 movie,allu arjun,rashmika mandanna

‘पुष्पा 2’ के गाने को DSP ने किया है कंपोज, 24 घंटे में सबसे ज्यादा...

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल पुष्पा पुष्पा है। इस गाने को नेशनल अवार्ड जीत चुके म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद (DSP) ने कंपोज किया है। इस गाने को तगड़ा रिस्पोंस मिल रहा है। लोगों का इसके हुकस्टेप्स बहुत पसंद आ रहे हैं। धड़ाधड़ रील्स बन रही हैं, जबकि अभी तक इस गाने का सिर्फ लिरिकल वर्जन ही रिलीज हुआ है।

गाने ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है। यह रिलीज के 24 घंटे में भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला लिरिकल वीडियो बन चुका है। दुनिया के 15 से ज्यादा देशों में यह ट्रेंडिंग सॉन्ग बना हुआ है। सभी 6 भाषाओं-वर्जन को मिलाकर इसे 40 मिलियन (4 करोड़) से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है। साथ ही इसे 1.27 मिलियन (12 लाख से ज्यादा) लाइक्स मिले हैं।

बता दें कि ‘पुष्पा 2 : द रूल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अल्लू, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, प्रकाश राज और सुनील जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए है। कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 200 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार