न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख ने बताया कब से शुरू होगी अगली फिल्म की शूटिंग, जानें ‘रुसलान’ सहित इन 3 फिल्मों की कमाई

सुपरस्टार शाहरुख खान (58) 30 साल से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख में एक अलग ही किस्म का आकर्षण है, जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 May 2024 1:13:25

2 News : शाहरुख ने बताया कब से शुरू होगी अगली फिल्म की शूटिंग, जानें ‘रुसलान’ सहित इन 3 फिल्मों की कमाई

सुपरस्टार शाहरुख खान (58) 30 साल से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख में एक अलग ही किस्म का आकर्षण है, जो फैंस को उनकी ओर खींच ले जाता है। उनके लुक्स, डायलॉग डिलीवरी, सेंस ऑफ ह्यूमर हर बात खास है। शाहरुख के लिए पिछला साल यादगार रहा। उन्होंने बॉक्स ऑफिस को 3-3 सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी। सबसे पहले आई ‘पठान’, फिर ‘जवान’ और आखिर में डंकी। तीनों ने ही देश-विदेश में शानदार बिजनेस करते हुए रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी।

फिलहाल शाहरुख आईपीएल-17 में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुकाबलों का मजा लेते हुए दिख रहे हैं। इस बीच शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी खुलासा कर दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 3 हिट फिल्मों के बाद ब्रेक क्यों लिया। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में शाहरुख ने कहा कि मुझे लगा कि मैं इन तीनों फिल्मों के बाद थोड़ा आराम कर सकता हूं। इतनी मेहनत के बाद बॉडी को आराम तो चाहिए होता है।

मैंने इस बार KKR टीम से भी कहा था कि सारे मैच देखूंगा। सौभाग्य से मेरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अब अगस्त या जुलाई में होगी...हम जून का प्लान बना रहे हैं तो जून से शुरू होगी। इसलिए मैं सारे मैच देख पा रहा हूं। कोलकाता आना मुझे अपने घर आने जैसा लगता है। मेरे लिए यहां रहना जरूरी है, इसलिए मैं अपने काम के अनुसार चलता हूं।

चर्चा है कि शाहरुख अगली फिल्म में ‘डॉन’ के रोल में नजर आएंगे। उनकी बेटी सुहाना भी मूवी का हिस्सा होंगी। फिल्म में शाहरुख का ग्रे कैरेक्टर होगा। बताया जा रहा है कि मूवी का टाइटल ‘किंग’ होगा, जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। सिद्धार्थ आनंद और गौरी खान मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

shahrukh khan,pathan,jawan,dunki,ruslaan,aayush sharma,actor aayush sharma,box office collection,bade miyan chote miyan,bmcm,maidaan

आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म ‘रुसलान’ भी रही फ्लॉप, नहीं जीत सकी दर्शकों का दिल

सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को अपनी तीसरी फिल्म 'रुसलान' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी मेहनत पर्दे पर रंग नहीं ला पाई। दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी फिल्म को नकार दिया। सिनेमाघर दर्शकों के लिए तरसते रह गए। फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'रुसलान' की कमाई शुक्रवार (3 मई) को 8वें दिन महज 7 लाख रुपए ही रही।

इसका भारत में कुल कलेक्शन सिर्फ 4 करोड़ 7 लाख रुपए हुआ है। फिल्म ने पहले दिन 60 लाख, दूसरे दिन 80 लाख, तीसरे दिन 90 लाख, चौथे दिन 40 लाख, 5वें दिन 55 लाख, छठे दिन 46 लाख और 7वें दिन 29 लाख रुपए कमाए। बताया जा रहा है कि फिल्म 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। आयुष की पहली फिल्म ‘लवयात्री’ (2018) और दूसरी ‘अंतिम : द फाइनल ट्रथ’ (2021) भी फ्लॉप रही थी।

चलिए अब नजर डालते हैं अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' पर, जो ईद पर 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी। ये दोनों फिल्में भी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरीं। BMCM ने 23वें दिन 3 मई को 30 लाख रुपए बटोरे। इस तरह उसकी कुल कमाई 62 करोड़ 70 लाख रुपए हो गई है। दूसरी ओर, ‘मैदान’ के भी बुरे हाल हैं। 'मैदान' ने 23वें दिन 50 लाख रुपए अपनी झोली में डाले। वह अब तक 46 करोड़ 10 लाख रुपए ही बटोर पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष