न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने फोटो शेयर कर यूं की रजनीकांत की तारीफ, जीनत अमान की आंखों में इसलिए आए आंसू

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (81) और साउथ इंडियन एक्टर रजनीकांत (73) ने फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 May 2024 2:01:41

2 News : अमिताभ ने फोटो शेयर कर यूं की रजनीकांत की तारीफ, जीनत अमान की आंखों में इसलिए आए आंसू

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (81) और साउथ इंडियन एक्टर रजनीकांत (73) ने फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों ही सुपरस्टार को शुक्रवार (3 मई) को सेट पर देखा गया। वे 33 साल बाद साथ में काम कर रहे हैं। सेट से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आज शनिवार (4 मई) को अमिताभ ने फिर से रजनीकांत के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है।

‘बिग बी’ ने ‘थलाइवा’ के साथ फोटो शेयर कर फैंस को रोमांचित कर दिया। अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर रजनीकांत संग एक तस्वीर शेयर कर लिखा, “थाला द ग्रेट रजनी के साथ दोबारा काम करने पर मुझे सम्मानित महसूस हो रहा है। वे बिल्कुल भी नहीं बदले हैं। वही विनम्रता, वही जमीन से जुड़े इंसान, महानता।” फैंस अपने दोनों चहेते स्टार्स को साथ देख उन पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

पूर्व में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस ने एक्स (ट्विटर) पर ‘वेट्टैयन’ के सेट से रजनीकांत और अमिताभ की कई तस्वीरें शेयर कर लिखा था, “भारतीय सिनेमा के दिग्गज! सुपरस्टार रजनीकांत और शहंशाह बच्चन ने अपने बेजोड़ करिश्मे से मुंबई में 'वेट्टैयन' के सेट की शोभा बढ़ाई।” इस फिल्म में फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती और मंजू वॉरियर भी नजर आएंगे।

फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल हैं। ये बतौर लीड एक्टर रजनीकांत के करिअर की 170वीं फिल्म है। गौरतलब है कि अमिताभ-रजनीकांत अंतिम बार साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम’ में स्क्रीन शेयर करते दिखे थे। दोनों इससे पहले ‘अंधा कानून’ (1983) और ‘गिरफ्तार’ (1985) में भी साथ काम कर चुके हैं।

जीनत अमान को हथिनी पर अत्याचार को देख हुई पीड़ा, शेयर की पोस्ट

ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में खास पहचान बनाने वालीं जीनत अमान (72) ने 70-80 के दशक में कई यादगार भूमिकाएं अभिनीत कीं। जीनत पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से एक्टिव हैं। अब जीनत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की, जो खूब वायरल हो रही है। जीनत ने पोस्ट के साथ दो तस्वीरें शेयर की और लिखा, “हाल ही में जब मैं सेट पर पहुंची तो वहां एक बुजुर्ग, पालतू हथिनी को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।

वह जलती हुई डामर पर खड़ी थी, गहनों से लदी और सजी हुई थी और पूरे दिन कैमरे के चलने तक वहीं रही। मैं अपने काम को करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट से बंधी हुई थी, लेकिन मैं पूरी तरह से खुद को एक दोषी की तरह महसूस कर रही हूं कि मेरे काम और आपके मनोरंजन के लिए इतने राजसी जानवर को कष्ट पहुंचाया जाता है, जो उसको सहना पड़ा। जंगल के जीवों के लिए मेरी चिंता एक पुरानी कहानी है।

साल 1974 से एक स्निपेट देखने के लिए स्वाइप करें, लेकिन अब मैं इन मामलों पर ज्यादा ठोस अपील करने की स्थिति में हूं, क्योंकि मैं सुंदर हाथियों के साथ सेट पर हो रहे गलत व्यवहार को सहन नहीं कर सकतीं।” गौरतलब है कि जीनत ने पिछले दिनों शादी से पहले रिलेशनशिप में रहने की वकालत की थी, जिस पर बवाल हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष