न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने खरीदा आलीशान घर, होटल में बदला श्रीदेवी का चेन्नई स्थित बंगला

रजनीकांत (73) साउथ इंडियन सिनेमा में काफी अरसे से एक सुपरस्टार की हैसियत रखते हैं। वहां के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते है। पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 May 2024 11:09:40

2 News : रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने खरीदा आलीशान घर, होटल में बदला श्रीदेवी का चेन्नई स्थित बंगला

रजनीकांत (73) साउथ इंडियन सिनेमा में काफी अरसे से एक सुपरस्टार की हैसियत रखते हैं। वहां के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते है। पिछले साल रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने देश-विदेश में धूम मचा दी और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम छूए। बहरहाल हम बात कर रहे हैं रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की। ऐश्वर्या ने हाल ही में समुद्र के किनारे आलीशान घर खरीदा है।

जल्द ही वह अपने बच्चों यात्रा और लिंगा के साथ उसमें शिफ्ट होने वाली हैं। उन्होंने गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया और ऐश्वर्या को पिता व मां लता रजनीकांत को घर का टूर कराते हुए देखा गया। रजनीकांत घर के आधुनिक बुनियादी ढांचे से प्रभावित दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या एक फिल्म निर्माता हैं और उन्होंने साल 2004 में साउथ एक्टर धनुष के साथ शादी की थी।

हालांकि साल 2022 में कपल ने अपने अलग होने की घोषणा की थी और 2024 में उन्होंने तलाक के लिए याचिका दायर की। ऐश्वर्या ने 17 जनवरी 2022 को धनुष से अलग होने की घोषणा करते हुए एक नोट साझा किया था। ऐश्वर्या ने मैसेज में अपने दिल की बात बताई थी कि उनके लिए यह कितना मुश्किल था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, “किसी कैप्शन की जरूरत नहीं...केवल आपकी समझ और आपका प्यार जरूरी है!”

ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'लाल सलाम' का निर्देशन किया था, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी। इसमें विक्रांत और विष्णु विशाल मुख्य भूमिका में थे और रजनीकांत ने एक कैमियो रोल किया था। फैंस ने इसे नकार दिया। ऐश्वर्या ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

aishwaryaa rajinikanth,filmmaker aishwaryaa rajinikanth,rajinikanth,aishwaryaa house,dhanush,sridevi,janhvi kapoor,boney kapoor

जान्हवी कपूर और रेंटल कंपनी ने पूरी की श्रीदेवी की अधूरी इच्छा

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी चेन्नई में समुद्र के किनारे स्थित अपने बंगले को एक होटल में बदलना चाहती थीं। अब श्रीदेवी की अधूरी इच्छा को एक रेंटल कंपनी एयरबीएनबी (Airbnb) और उनकी बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कर रही हैं। इस बंगले को श्रीदेवी ने निर्माता बोनी कपूर से शादी के बाद खरीदा था। अब इसमें लोगों को मुफ्त में ठहरने के लिए दिया जाएगा।

जान्हवी ने कहा कि मुझे याद है हमने मां के कई जन्मदिन, मेरा जन्मदिन, पापा का जन्मदिन यहां पर मनाया है। हम यहां पर उतना समय नहीं बिता पाए क्योंकि घर का रिनोवेशन करना था। मां इसे होटल में बदलना चाहती थीं। पापा ने इस बंगले का नवीनीकरण मां के लिए करवाया। वे हमेशा कहते थे कि मुझे उसके लिए ये करना है। इस बंगले में ठहरने के लिए पैसे नहीं लिए जाएंगे, जबकि रेंटल कंपनी ने बताया कि बाकी प्रतिष्ठित घरों में रहने के लिए कीमत चुकानी होगी।

हालांकि कंपनी का दावा है इसके लिए लोगों को कम कीमत देनी होगी और इसकी पहले से बुकिंग करानी पड़ेगी। श्रीदेवी के बंगले में मेहमान के तौर पर ठहरने के लिए लोगों को आवेदन करना होगा। कुछ इनपुट्स के आधार पर उनका चयन होगा, जिसके बाद उन्हें एक गोल्डन टिकट मिलेगा। ये घर अब एयरबीएनबी पर उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष