न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर फरदीन खान ने कहा, इसे बिगाड़ मत देना, एक्टर ने भंसाली और फिटनेस पर भी की बात

दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे अभिनेता फरदीन खान (50) ने करीब 14 साल के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। फरदीन 1 मई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 May 2024 12:30:16

‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर फरदीन खान ने कहा, इसे बिगाड़ मत देना, एक्टर ने भंसाली और फिटनेस पर भी की बात

दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे अभिनेता फरदीन खान (50) ने करीब 14 साल के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। फरदीन 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में नजर आ रहे हैं। सीरीज में फरदीन ने नवाब का रोल किया है। फैंस को अपने चहेते एक्टर का काम पसंद आ रहा है। अब फरदीन ने पीटीआई के साथ बातचीत में उनकी सुपरहिट कॉमेडी मूवी 'नो एंट्री' के सीक्वल के बारे में बात की।

फरदीन ने कहा कि मैंने स्क्रिप्ट सुनी है। यह बिल्कुल कमाल की होने वाली है। मुझे लगता है कि हर किसी ने इस पर काम करने के लिए कड़ी मेहनत की है। फिर चाहे वह सलमान खान हो या निर्माता बोनी कपूर या निर्देशक अनीस बज्मी। यह ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के करीब है। काश, हम इसका हिस्सा होते, लेकिन ऐसा नहीं होना था। अनीस और बोनी को मैं प्यार और सीक्वल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं बस इतना ही कहूंगा कि इसे बिगाड़ मत देना।

मुझे नहीं पता कि वो सीक्वल के साथ अलग कर रहे हैं या नहीं, लेकिन मुझे यकीन है कि यह उसी के करीब होगा, जो अनीस ने पहले से लिखा है। मुझे इसके आने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले बोनी ने बताया था कि 'नो एंट्री' के सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगे। बता दें कि साल 2005 में आई ‘नो एंट्री’ में फरदीन के साथ सलमान खान, अनिल कपूर, बिपाशा बासु, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल के खास रोल थे।

fardeen khan,actor fardeen khan,no entry movie,no entry sequel,sanjay leela bhansali,fardeen fitness,heeramandi : the diamond bazaar

भंसाली पैशनेट हैं और वे जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए : फरदीन

इस बीच फरदीन खान पीरियड ड्रामा सीरीज ‘हीरामंडी’ पर एक पैनल डिस्कशन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जब फरदीन से फिल्ममेकर भंसाली संग ऑन और ऑफ कैमरे के बॉन्डिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे पैशनेट हैं और वे जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए।

अगर वे आपके साथ तालमेल बिठाते हैं तो आपको वर्किंग प्रोसेस में इनवाइट जरूर करेंगे और आपकी बात सुनेंगे। चीजें इसी तरह होनी चाहिए। मुझे इतने पैशनेट फिल्म निर्माता के साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला था। मैंने सोचा भी नहीं था कि वे फिल्में बनाने के अलावा कुछ और कर सकते हैं। अपने जीवन में कभी-कभी आप ऐसे लोगों से मिलते हैं जो अपने काम में माहिर होते हैं।

वे एक ऐसे ही व्यक्ति हैं। वे सच्चे मास्टर हैं। बता दें फरदीन को साल 2016 में वजन बढ़ने के लिए ट्रोल किया गया था। इस बारे में उन्होंने कहा कि मैंने 2019 में हेल्थ पर फोकस किया और फिट रहने की ठान ली। मैंने जून 2020 में फिटनेस ट्रेनिंग शुरू की। फिर 8 महीने में मेरा वेट लगभग 18 या 19 किलो कम हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष