न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुहाना ने लिखा, मैंने ब्रेकअप कर लिया...तो श्वेता ने दी रिएक्शन, सगाई की अफवाहों पर बिफरे कुशाल-शिवांगी

सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक मानी जाती हैं। सुहाना लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 May 2024 7:44:08

2 News : सुहाना ने लिखा, मैंने ब्रेकअप कर लिया...तो श्वेता ने दी रिएक्शन, सगाई की अफवाहों पर बिफरे कुशाल-शिवांगी

सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक मानी जाती हैं। सुहाना लगातार सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना ने पिछले साल फिल्ममेकर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। सुहाना अब दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सुहाना को शाहरुख के साथ एक फिल्म ऑफर हुई है जिसको उन्होने कुबूल कर लिया है।

इस बीच सुहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी पोस्ट डाली जिसने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल सुहाना पॉपुलर ब्रांड 'लक्स' की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर ब्रांड का विज्ञापन शेयर करके इसका ऐलान किया। विज्ञापन में सुहाना कहती हैं, “मैंने ब्रेकअप कर लिया है।” सुहाना ने कैप्शन में लिखा, “मेरे पास खबर है! मैंने ब्रेकअप कर लिया है...अपने साबुन से। 'लक्स' के लिए मेरा पहला विज्ञापन देखें और जानें कि मैं लक्स मैजिकल ऑर्किड की खुशबू से क्यों आकर्षित हूं।”

सुहाना की इस पोस्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमिताभ बच्चन के दोहिते/नाति अगस्त्य नंदा की मां श्वेता बच्चन नंदा ने भी रिएक्शन दी। श्वेता ने पोस्ट पर लाल रिबन और दिल वाले इमोटिकॉन के साथ अपनी भावनाएं जाहिर कीं। बता दें कि 23 वर्षीय सुहाना मेकअप ब्रांड 'मेबेलिन' का नया चेहरा भी हैं। ‘द आर्चीज’ में सुहाना के साथ अगस्त्य और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भी डेब्यू किया था।

‘बरसातें - मौसम प्यार का’ में जमी थी शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की केमेस्ट्री

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने टीवी शो ‘बरसातें - मौसम प्यार का’ में एक साथ काम किया था। शो का प्रीमियर जुलाई 2023 में हुआ और फरवरी 2024 में ऑफ-एयर हो गया। तब से ही शिवांगी व कुशाल की डेटिंग की खबरें उड़ रही थीं। हाल ही मीडिया रिपोर्टों में तो यहां तक कह दिया गया कि वे जल्द ही सगाई करने वाले हैं। अब दोनों ही टीवी सितारों ने इन बातों पर रिएक्ट किया है।

जहां कुशाल ने इस पर खुलकर बात की और लंबे पोस्ट में मामले की सच्चाई लोगों के बीच खोलकर रख दी, वहीं शिवांगी ने इशारों ही इशारों में अफवाहों को गलत करार दिया। कुशाल ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए लिखा, 'यार मीडिया वालों एक बात बताओ, मेरी एंगेजमेंट हो रही है और मुझे ही नहीं पता? मैं यहां थाईलैंड में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग कर रहा हूं। ऐसा कैसे कर लेते हैं आप लोग। मेरे भाई लोग रही-सही थोड़ी बहुत तो सच्ची खबर रखा करो। ये आपका सोर्स है कौन?'

इसके साथ ही कुशाल ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें पंचिंग बॉल को पंच करते दिख रहे हैं। शिवांगी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। शिवांगी ने लिखा, “आई लव रूमर्स, मुझे अपने बारे में ही कुछ ऐसी बेहतरीन चीजें पता चलती हैं, जो मुझे पता ही नहीं थीं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष