न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुनैद-खुशी की ‘लवयापा’ पर भारी हिमेश की ‘बैडएस रविकुमार’, शाहिद की ‘देवा’ सहित इन फिल्मों का BO Collection भी जानें

शुक्रवार (7 फरवरी) को जुनैद खान व खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' और हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रविकुमार' सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 1:10:15

जुनैद-खुशी की ‘लवयापा’ पर भारी हिमेश की ‘बैडएस रविकुमार’, शाहिद की ‘देवा’ सहित इन फिल्मों का BO Collection भी जानें

शुक्रवार (7 फरवरी) को जुनैद खान व खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' और हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रविकुमार' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हिमेश की मूवी बॉक्स ऑफिस पर जुनैद-खुशी की फिल्म पर भारी पड़ी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'बैडएस रविकुमार' ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। 'बैडएस रविकुमार' की कहानी एक पुलिसवाले की है, जो कानून के दायरे से अलग होकर काम करता है। देश से जुड़े रहस्यों की रक्षा करने के लिए वो एक मिशन पर है।

रवि (हिमेश) भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए और बदमाशों पर अपनी गोलियों से ही नहीं, बल्कि डायलॉग्स से भी वार करता है। फिल्म में प्रभु देवा, जॉनी लीवर और कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकार भी हैं। फैंस को हिमेश का अंदाज पसंद आया। गायक व संगीतकार हिमेश एक्टिंग में भी रंग जमाते नजर आए। माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड के दो दिन शनिवार और रविवार को शानदार बिजनेस करेगी। अब नजर डालते हैं 'लवयापा' के बिजनेस पर। फिल्म की शुरुआत फीकी रही और तमाम प्रमोशन के बावजूद यह 1.25 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।

50 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म के पहले दिन के कारोबार ने निराश किया। वेलेंटाइन वीक में रिलीज लवस्टोरी पर बेस्ड फिल्म अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। यह आमिर खान के बेटे जुनैद और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी व फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी की दूसरी फिल्म है। उन्हें उम्मीद है कि अगले दो दिन फिल्म कमाई सुधारने में सफल रहेगी। फिल्म साल 2022 की तमिल फिल्म 'लव टुडे' की रीमेक है।

जुनैद-खुशी की ‘लवयापा’ पर भारी हिमेश की ‘बैडएस रविकुमार’, शाहिद की ‘देवा’ सहित इन फिल्मों का BO Collection भी जानें

31 जनवरी को रिलीज हुई थी शाहिद कपूर की मूवी ‘देवा’

साउथ इंडियन सुपरस्टार अजित की मचअवेटेड फिल्म 'विदामुयार्ची' 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अजित के साथ तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। पहले दिन ‘विदामुयार्ची’ ने 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 8.75 करोड़ रुपए बटोरे। इसकी टोटल कमाई 34.75 करोड़ रुपए हो गई है। 'विदामुयार्ची' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 63.45 करोड़ तक पहुंच गया है। पहले दिन दुनियाभर में इसने 48.45 करोड़ की कमाई की थी।

इसके बाद दूसरे दिन कलेक्शन 15 करोड़ रहा। फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए है। शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे से ही इसकी शुरुआत काफी सुस्त रही है। शुक्रवार को 8वें दिन फिल्म ने 80 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसका नेट कलेक्शन 29.20 करोड़ रुपए हुआ है।

इसमें शाहिद एक्शन अवतार में दिखे। अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्काई फोर्स' ने सिनेमाघरों में 15 दिन पूरे कर लिए हैं। इसने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा तेजी से पार कर लिया था। हालांकि अब इसका ज्यादा क्रेज नहीं देखा जा रहा। इसने शुक्रवार को 85 लाख रुपए बटोरे। इसकी कुल कमाई 125.80 करोड़ रुपए हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड