न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-Box Office पर कैसी रही ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शुरुआत, ‘मैदान’ सहित इन फिल्मों ने किया इतना बिजनेस

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मचअवेटेड फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' गुरुवार (11 अप्रैल) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 12:41:33

जानें-Box Office पर कैसी रही ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शुरुआत, ‘मैदान’ सहित इन फिल्मों ने किया इतना बिजनेस

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मचअवेटेड फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' गुरुवार (11 अप्रैल) को ईद के मौके पर सिनेमाघरों मंM रिलीज हुई। इन दोनों फिल्मों को लेकर लोगों के बीच लंबे समय से क्रेज बना हुआ था। अब हम दोनों के पहले दिन का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे। पहले बात करते हैं BMCM की। अक्षय और टाइगर की फुल ऑन एक्शन फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे थे।

अक्षय-टाइगर ने इसका जमकर प्रमोशन भी किया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और फाइनल डेटा आने के बाद इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है। माना जा रहा था कि फिल्म 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर भी उम्मीद है कि यह वीकेंड पर शनिवार व रविवार को इसकी भरपाई कर लेगी और यह आंकड़ा 50 करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगा।

वैसे इस साल आई ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ के बाद BMCM दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है। 'फाइटर' ने पहले दिन 24.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अली अब्बास जफर के डायरेक्शबन में बनी BMCM भारत में 2500 से ज्यादा स्क्रीान पर रिलीज हुई है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नयड़ भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय-टाइगर के साथ साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं।

bade miyan chote miyan,bmcm,Akshay Kumar,tiger shroff,box office collection,ali abbas zafar,maidaan,ajay devgn,crew,savarkar,madgaon express

अजय देवगन की ‘मैदान’ को नहीं मिली ‘शैतान’ जैसी ओपनिंग, ‘क्रू’...

अब नजर डालते हैं ‘मैदान’ फिल्म के बिजनेस पर। खबरों के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के पहले दिन 7.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ‘मैदान’ की ओपनिंग बेशक अच्छी रही है लेकिन ये फिल्म अजय की पिछली हिट फिल्म ‘शैतान’ का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई। ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वैसे ‘मैदान’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला।

तमाम सेलेब्स और दर्शकों ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने भी अजय की दमदार एक्टिंग की जमकर सराहना करते हुए इसे 'मस्ट वॉच' कहा है। बता दें कि BMCM और मैदान पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने थी, लेकिन ईद को देखते हुए मेकर्स ने इन्हें अचानक एक दिन आगे बढ़ा दिया। हालांकि बुधवार को भी इनके शाम के शो चले थे।

इस बीच करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘क्रू’ ने 14वें दिन 11 अप्रैल को 1.20 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की कुल कमाई 64.95 करोड़ रुपए हो गई है। विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘फैमिली स्टार’ ने 7वें दिन 92 लाख का कलेक्शन किया। इसका कुल कलेक्शन 18 करोड़ रुपए पहुंच गया है। रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और कुणाल खेमू की ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का पत्ता साफ हो गया है। ‘सावरकर’ ने 20 दिन में 21.9 करोड़ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने 20 दिन में 24.2 करोड़ रुपए की कमाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष