न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने कहा, मैंने अपनी ओर से शादी बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन…

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी पिछले साल मैरिड लाइफ को लेकर तब खबरों में छाई थीं जब उन्होंने अपने पति साहिल सहगल से अलग होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 4:51:56

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने कहा, मैंने अपनी ओर से शादी बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन…

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी पिछले साल मैरिड लाइफ को लेकर तब खबरों में छाई थीं जब उन्होंने अपने पति साहिल सहगल से अलग होने की बात सोशल मीडिया पर कही थी। कीर्ति ने अब साहिल से अपने रिश्ते हमेशा के लिए खत्म होने पर कुछ बातें कही हैं। कीर्ति ने कहा कि मेरे पिता मेरी तरफ से सोच रहे थे लेकिन मां कुछ समय तक चाहती थीं कि मैं इस शादी को बरकरार रखूं। लेकिन एक वक्त आया जब मुझे लगने लगा कि मेरी शांति और खुशियां बर्बाद हो रही हैं तब मुझे अपने लिए यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा। मैंने शादी बचाने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की, लेकिन मैं इसे बचा न सकीं। हालांकि कीर्ति ने यह नहीं बताया कि किस कारण उनकी शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई थी।

पांच साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे कीर्ति और साहिल

कीर्ति ने बताया कि मेरे करीबियों को पता है कि मेरे इस रिश्ते में क्या उठापटक रही, लेकिन मैं सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात नहीं करना चाहूंगी। मेरे माता-पिता मेरे हर फैसले का समर्थन करते रहे हैं, जिनमें मेरे एक्ट्रेस बनने का भी फैसला शामिल है। उल्लेखनीय है कि कीर्ति और साहिल ने साल 2016 में शादी रचाई थी। कीर्ति पिंक, मिशन मंगल और उड़ी-द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

कीर्ति ने साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर लिखी थी ये बातें

इस साल की शुरुआत में कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि हमने अब अलग होने का फैसला किया है। पेपर पर नहीं, लेकिन जिंदगी में। एक फैसला जो किसी के साथ रहने से ज्यादा कठिन है, क्योंकि साथ आने के समय आप जिनकी केयर या जिनसे प्यार करते हैं, वो सब इस मौके को सेलिब्रेट करते हैं। किसी के साथ न होने का फैसला सेम लोगों के लिए दर्द और तकलीफ लेकर आता है।

ये आसान नहीं है। सोचिए कि ये आसान होने वाला नहीं है, लेकिन ये ऐसा ही है। उन लोगों के लिए जो वास्तव में केयर करते हैं, मैं एक अच्छी जगह पर हूं और मैं उम्मीद करती हूं कि जो मेरी लाइफ में मायने रखते हैं, वो भी अच्छी जगह पर हैं। इस बारे में आगे और कमेंट नहीं करूंगी। आगे और अब से...हमेशा...कीर्ति कुल्हारी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर