न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 17 साल बड़े रमेश सिप्पी के साथ शादी पर बोलीं किरण, इस एक्ट्रेस ने पीछे से फोटो लेने के लिए किया मना

एक्ट्रेस किरण जुनेजा (61) ने साल 1991 में खुद से 17 साल बड़े दिग्गज फिल्ममेकर रमेश सिप्पी (78) के साथ शादी की थी। सिप्पी ने अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 2:20:36

2 News : 17 साल बड़े रमेश सिप्पी के साथ शादी पर बोलीं किरण, इस एक्ट्रेस ने पीछे से फोटो लेने के लिए किया मना

एक्ट्रेस किरण जुनेजा (61) ने साल 1991 में खुद से 17 साल बड़े दिग्गज फिल्ममेकर रमेश सिप्पी (78) के साथ शादी की थी। सिप्पी ने अपनी पहली पत्नी गीता से तलाक लेकर किरण को अपनी दूसरी बीवी का दर्जा दिया। बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में ‘गंगा’ का किरदार अदा करने वालीं किरण को तब ‘घर तोड़ने वाली’ महिला तक कहा गया। किरण ने हाल ही लेहरें रेट्रो के साथ एक बातचीत में उन विवादों पर खुलकर बात की। किरण ने कहा कि ये शादी मुझे तब परेशान करती अगर मैं घर तोड़ने वाली होती, लेकिन मैं पहले से ही उनकी स्थिति जानती थी, इसलिए ऐसा नहीं था कि मैंने उनका घर तोड़ा।

इसलिए मुझे इससे कोई परेशानी नहीं थी और यह कभी चिंता का विषय नहीं था। और मैं आपको बताऊं, मेरा हमेशा बड़े लोगों के साथ बेहतर तालमेल रहा है। फिर वो चाहे पुरुष हों या महिलाएं। शायद मैं अपनी उम्र में बहुत परिपक्व थी लेकिन मेरी उम्र के लड़कों के साथ, मैं मानसिक रूप से कभी तालमेल नहीं बैठा पाई। तो हां, वे बहुत बड़े थे, लेकिन इससे मुझे कोई परेशानी नहीं हुई, न ही इससे कुछ प्रभावित हुआ। सिप्पी और किरण की पहली मुलाकात ‘महाभारत’ की कास्टिंग के दौरान हुई थी। किरण ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी विशेषता उनका करेक्टर रहा।

उनकी शख्सियत, मैंने एक ऐसे आदमी को देखा जो इतना बड़ा और महान था, लेकिन किसी के साथ एक मिनट के लिए भी, यहां तक कि सेट पर स्पॉट बॉयज के साथ भी, उन्होंने ऊंची आवाज में बात नहीं की न ही किसी से कभी बदतमीजी की। ये बहुत सराहनीय था, क्योंकि लोग सफलता के साथ बदल जाते हैं। अगर उनकी एक फिल्म हिट हो जाती है, तो वे ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वे पहुंच गए हैं।

लेकिन यहां एक आदमी था जिसने हिट के बाद हिट दी, लेकिन इतना विनम्र, इतना सही। मेरा मतलब है, अगर महिलाएं आतीं, तो वे खड़े हो जाते इसलिए मुझे वे इंसान के रूप में पसंद आए। बता दें किरण रमेश और किरण के अपने कोई बच्चे नहीं हैं। रमेश और गीता के बेटा और बेटी शीना सिप्पी हैं। रमेश सिप्पी ने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘शान’, ‘सागर’, ‘शक्ति’, ‘अंदाज’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

सलमान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू करने वालीं जरीन खान ने पैप्स पर जताई नाराजगी

एक्ट्रेस जरीन खान का फिल्मी करिअर कुछ खास नहीं रहा लेकिन वह अक्सर चर्चा मे आ जाती हैं। उनके सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। अब जरीन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पैप्स उनके पीछे से फोटो लेने के साथ वीडियो बना रहे थे, जिस पर वह नाराज हो जाती हैं। जरीन ने पैप्स से ऐसी बात कही है कि जो लोगों का ध्यान खींच रही है। बता दें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

इसमें आप देख सकते हैं कि जरीन कहीं जा रही होती हैं और पैप्स उन्हें आवाज देते हैं और उन्हें पीछे से कैमरे में कैद करते हैं। इस पर जरीन पीछे मुड़कर कहती हैं, “मुझे देखो मुझे, ये नहीं” (अपने बैक साइड का इशारा करते हुए)। जरीन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये पैप्स का कुछ करना पड़ेगा, ये लोग ठरकी होते जा रहे हैं।” दूसरे ने लिखा, “लड़कियों को खुद की इज्जत बचाने के लिए रिक्वेस्ट करनी पड़ रही है।”

जरीन के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। उनका चेहरा देख उनकी तुलना कैटरीना कैफ से की गई। इसके बाद वह कुछ फिल्मों में नजर आईं। जरीन ने बॉलीवुड के अलावा अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। वह पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी