न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति सिद्धार्थ के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने निकलीं कियारा, ब्लू लहंगे में जाह्नवी ने गिराईं बिजलियां

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। कियारा गुरुवार रात अपने पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुंबई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jul 2023 7:57:35

पति सिद्धार्थ के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने निकलीं कियारा, ब्लू लहंगे में जाह्नवी ने गिराईं बिजलियां

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। कियारा गुरुवार रात अपने पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। माना जा रहा है कि दोनों ने बर्थडे का जश्न मनाने के लिए कोई खास प्लानिंग की है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे और एक-दूसरे का हाथ पकड़े पैपराजी को जमकर पोज दिए। कियारा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी ट्रिप के बारे में जानकारी देते हुए एक स्टोरी डाली।

कियारा ने सिद्धार्थ के साथ टेक ऑफ से पहले सेल्फी शेयर की। इसमें कियारा ने अपना सिर सिद्धार्थ के कंधों पर रखा है। उन्होंने सेल्फी शेयर करते हुए टाइम टू लिखने के बाद एरोप्लेन की इमोजी शेयर की। एयरपोर्ट पर कियारा बीज को-ऑर्ड सेट के साथ व्हाइट टॉप और सिद्धार्थ टी-शर्ट व ट्रैक पैंट में नजर आए। दोनों स्टार फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने जब से शेरशाह मूवी में साथ काम किया था तब से ही इनके अफेयर के चर्चे होने लगे थे। हालांकि इन्होंने खुलकर रिलेशनशिप का ऐलान नहीं किया था।

शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर कई फोटो डाली। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा अंतिम बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में दिखी थीं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब वे तेलुगु फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं जिसमे राम चरण के अपोजिट हैं। वहीं सिद्धार्थ की बात करें तो वे अब फिल्म योद्धा में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना अहम किरदार में हैं। सिद्धार्थ की पिछली फिल्म मिशन मजनूं थी।

जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं रैम्प वॉक की क्लिप

दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय जवां दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। जाह्नवी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया कॉउचर वीक में ब्लू ब्लिंग लहंगे में मंत्रमुग्ध कर देने वाली अदाएं दिखाईं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर रैंप वॉक की कुछ क्लिप शेयर की हैं। उन्होंने नशीली आंखों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जाह्नवी का ये ट्रेडीशनल लुक बेहद पसंद किया जा रहा है।

जाह्नवी के फैंस ने कॉमेंट सेक्शन में फायर और रेड हार्ट इमोजी शेयर की हैं। एक यूजर ने जाह्नवी को "Queen of the world" तो दूसरे ने "मानसून में हीटवेव" बताया। जाह्नवी की आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही है, जिसमें वे एक क्रिकेटर का रोल करेंगी। इसमें उनके हीरो राजकुमार राव हैं। फिल्म अगले साल 15 मार्च को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश