बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच उन्होंने मेट गाला 2025 में अपने शानदार डेब्यू से सभी का दिल जीत लिया है। इस ग्लैमरस इवेंट के दौरान कियारा ने रेड कारपेट पर प्राउडली अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस की मेट गाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
गौरव गुप्ता के आउटफिट में कियारा का शानदार फैशन स्टेटमेंट
प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत दौर में कियारा ने मशहूर भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता के डिजाइन किए हुए खास मोनोक्रोम गाउन में मेट गाला की रेड कारपेट पर जबरदस्त एंट्री ली। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में हुए इस इवेंट में कियारा का गाउन ‘Bravehearts’ थीम पर आधारित था, जो फैशन से बढ़कर स्त्रीत्व, वंश और परिवर्तन को श्रद्धांजलि देता है। इस गाउन की खास बात थी इसमें घुंघरू और क्रिस्टल से सजी एक प्राचीन गोल्डन ब्रेस्टप्लेट, जो मदर हार्ट और बेबी हार्ट का प्रतीक थी। यह ब्रेस्टप्लेट एक चेन के ज़रिए अम्बलिकल कॉर्ड से जुड़ी थी, जो मां और बच्चे के अनोखे बंधन को खूबसूरती से बयां करती थी।
Kiara Advani attends the 2025 #MetGala pic.twitter.com/XCWFY68Tvt
— 📸 (@metgalacrave) May 5, 2025














