न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बर्थडे गर्ल’ कियारा और सिद्धार्थ ने ऐसे की मस्ती, बिपाशा ने शेयर की गोवा वैकेशंस की क्लिप

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने सोमवार (31 जुलाई) को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कियारा ने अपने इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Aug 2023 11:30:21

‘बर्थडे गर्ल’ कियारा और सिद्धार्थ ने ऐसे की मस्ती, बिपाशा ने शेयर की गोवा वैकेशंस की क्लिप

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने सोमवार (31 जुलाई) को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ चिल करती दिख रही हैं। कियारा और सिद्धार्थ एक बोट से नदी में कूदते दिखे और फिर दोनों ने पानी में खूब मस्ती की। सिद्धार्थ जहां रेड हॉट कलर के बॉक्सर्स पहने नजर आए तो वहीं कियारा ब्लैक और सिल्वर डॉट वाली मोनोकिनी पहने दिखाई दीं।

कियारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि कियारा ने यह नहीं बताया कि वह पति के साथ किस जगह पर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। कियारा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे टु मी। हर दिन ब्लेस्ड और ग्रेटफुल।' कियारा को एक्ट्रेस नेहा धूपिया, श्रद्धा कपूर, मनीष मल्होत्रा सहित कई सितारों ने विश किया है। फैंस ने भी यह वीडियो देखकर खूब प्यार जताया है।

आपको बता दें कि शादी के बाद कियारा का यह पहला बर्थडे है। उनका विवाह इसी साल 7 फरवरी का राजस्थान के जैसलमेर में हुआ था। कियारा और सिद्धार्थ ने शेरशाह मूवी में एकसाथ काम किया था और बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

kiara advani,sidharth malhotra,bipasha basu,goa trip clipings,birth day girl kiara advani,karan grover

बिपाशा ने पति और बेटी के साथ किया खूब एंजॉय

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया हुआ है। बिपाशा अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अब बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें गोवा की हालिया यात्रा की उनकी कुछ बेहतरीन यादें शामिल हैं। इसमें थ्रोबैक क्लिप शामिल हैं, जो उनके पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी को मस्ती करते दिखाती हैं। उन्होंने देवी को एक बच्चे की गाड़ी में बिठाकर बाहर निकाला और उसके 8 महीने की होने की खुशी मनाई।

इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, ''सिर्फ हम तीन और हमारा अद्भुत रोमांच. इस मानसून में गोवा बहुत सुंदर था," वीडियो में दिखाया गया है कि करण, बिपाशा और देवी होटल पहुंचते हैं और अपने सुइट की जांच करते हैं। सुइट में एक लिविंग रूम, पालने के साथ एक विशाल बेडरूम और एक बरामदा है जो स्विमिंग पूल की ओर जाता है। ब्लू ड्रेस में पहुंचने के बाद बिपाशा अलग-अलग रंग और डिजाइन के काफ्तान में दिखी। बिपाशा और करण बेटी देवी के साथ खूब खेलते और मस्ती करते नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका