Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वेदांग रैना के साथ अफेयर की खबरों के बीच खुशी कपूर ने बताया मैरिज प्लान, कहा-मैं अपने पति, 2 बच्चे और...

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर (24) पिछले कुछ दिनों से काफी लाइमलाइट में हैं। खुशी सुपरस्टार आमिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Jan 2025 11:13:18

वेदांग रैना के साथ अफेयर की खबरों के बीच खुशी कपूर ने बताया मैरिज प्लान, कहा-मैं अपने पति, 2 बच्चे और...

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर (24) पिछले कुछ दिनों से काफी लाइमलाइट में हैं। खुशी सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ फिल्म ‘लवयापा’ में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। खुशी जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच खुशी ने एक इंटरव्यू में प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ पर भी बात की। खास तौर से खुशी ने अपना मैरिज प्लान शेयर किया।

खुशी ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कहा कि मैं यंग एज से ही ग्रैंड वेडिंग चाहती हूं। मैं बॉम्बे गर्ल हूं और शादी के बाद अपने पापा के साथ सेम बिल्डिंग में रहना चाहती हूं। मैं अपने पति, दो बच्चे और कई डॉग्स के साथ रहना चाहती हूं। मेरी बड़ी बहन जान्हवी ने कहा है कि वो तिरुपति जाकर वहां रहना चाहती हैं। जान्हवी अपने बालों में मोगरा लगाकर और अपने पति के सिर पर चंपी करने का ख्वाब देखती हैं। अपने बच्चों को केले के पत्तों पर खाना खिलाना चाहती हैं। मेरा फ्यूचर जान्हवी की जैसे ही है।

जब खुशी से पूछा गया कि क्या उनका भी जान्हवी की जैसे पति की चंपी करने का कोई प्लान है? तो उन्होंने कहा कि नहीं, ये जान्हवी के लिए है। मैं कुछ अलग कर लूंगी। खुशी ने यह भी खुलासा किया कि शादी के प्रति उनका आकर्षण तब से है जब वह छोटी थीं। उन्होंने शेयर किया कि वह हमेशा इस विचार को लेकर उत्साहित रहती थीं और बचपन में अपने दोस्तों के साथ शादी से जुड़े खेल भी खेलती थीं।
khushi kapoor,actress khushi kapoor,vedang raina,actor vedang raina,khushi vedang,janhvi kapoor,the archies movie,loveyapa movie,jigra movie ‘द आर्चीज’ मूवी से खुशी कपूर और वेदांग रैना ने किया था डेब्यू

गौरतलब है कि खुशी ने साल 2023 के अंत में जोया अख्तर की मूवी ‘द आर्चीज’ के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसी फिल्म से वेदांग रैना, अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी डेब्यू किया। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। तब से ही खुशी और वेदांग के अफेयर को लेकर खबरों का बाजार गरम है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है।

हालांकि अभी तक उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बोला है। कभी-कभार इशारों-इशारों में जरूर कुछ कहा जाता है। फैंस लगातार अटकलें लगा रहे हैं वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं और उनका रिश्ता नेक्स्ट लेवल पर पहुंचेगा। द आर्चीज के बाद वेदांग पिछले साल आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में नजर आए थे। इसमें वे आलिया के भाई बने थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका