न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशी कपूर ने चाचा के घर मनाया बर्थडे, प्रियंका-निक ने नए घर में सेलिब्रेट की दिवाली, पवनदीप-अरुणिता...

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी शुक्रवार (5 नवंबर) को 21 साल की हो गईं। खुशी ने इस बार अपना जन्मदिन अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Nov 2021 4:39:49

खुशी कपूर ने चाचा के घर मनाया बर्थडे, प्रियंका-निक ने नए घर में सेलिब्रेट की दिवाली, पवनदीप-अरुणिता...

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी शुक्रवार (5 नवंबर) को 21 साल की हो गईं। खुशी ने इस बार अपना जन्मदिन अपने चाचा अनिल कपूर के घर मनाया। दरअसल हर साल की तरह अनिल के घर शानदार दिवाली पार्टी दी गई, जिसमें खुशी के साथ उनकी बहनों जाह्नवी, अंशुला, रिया, शनाया व भाई अर्जुन समेत पूरा परिवार शामिल हुआ। इस मौके पर अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी थीं। खुशी ने जन्मदिन का केक काटा। ये फोटो उनकी कजिन सिस्टर रिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।

इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे खुशी।' खुशी ने पूरे परिवार के साथ कई पोज दिए। अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने भी पार्टी की फोटो शेयर की है। खुशी ने पीच कलर का लहंगा तथा जाह्नवी ने हरी साड़ी पहनी है। अनिल की छोटी बेटी रिया ने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ कफ्तान पहना है। उल्लेखनीय है कि अनिल दिवाली पर हर बार शानदार पार्टी देते हैं, जिसमें उनके बड़े भाई बोनी और छोटे भाई संजय कपूर का परिवार भी शामिल होता है।

khushi kapoor,priyanka chopra,arunita kanjilal,pawandeep rajan,anil kapoor,bollywood news in hindi

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, लिखा...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ लॉस एंजिल्स स्थित नए घर में दिवाली मनाई। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर घर की फोटो शेयर की है। प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि हमारी पहली दिवाली हमारे नए घर में एक साथ। यह हमेशा खास रहेगा। इसे खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी लोगों को उन्हों ने धन्यवाद दिया और कहा कि तुम मेरे स्वर्गदूत हो। उन्होंने आगे लिखा कि जिन लोगों ने पार्टी में रात को डांस करके हमारे घर और मेरी संस्कृति का सम्मान किया उनका धन्यवाद।

आपने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं घर वापस आ गई हूं। और सबसे अच्छे पति और साथी निक जोनास को धन्यवाद। आई लव यू। मेरा दिल बहुत आभारी है। दिवाली की शुभकामनाएं। प्रियंका का घर अंदर से भव्य और बेहतरीन है। घर लाइट्स और फूलों से सजा था। प्रियंका सफेद लहंगे तो निक लाल कुर्ता-पायजामा में दिखे। वे घर की अलग-अलग जगहों पर पोज देते नजर आए। इन तस्वीरों के अलावा कपल का वीडियो भी शामिल है।

khushi kapoor,priyanka chopra,arunita kanjilal,pawandeep rajan,anil kapoor,bollywood news in hindi

इंडियन आइडल-12 के विजेता पवनदीप व अरुणिता ने लंदन में मनाई दिवाली

इंडियन आइडल-12 के विजेता गायक पवनदीप राजन और गायिका अरुणिता कांजीलाल ने इस सिंगिंग शो के माध्यम से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पिछले काफी समय से पवनदीप-अरुणिता के वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। अब दोनों की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। पवनदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट की हैं। पवनदीप पोज देते हुए फोटो क्लिक करा रहे हैं।

सफेद कुर्ता पजामा में पवनदीप जम रहे हैं, जबकि अरुणिता ने साड़ी पहनी हुई है। दोनों के चेहरे पर साफ मुस्कान दिखाई दे रही है। ये तसवीरें अरुणिता ने खींची हैं। पवन ने फोटो शेयर कर सबको हैप्पी दिवाली की शुभकमनाएं दी हैं। दोनों ने लंदन में साथ दिवाली मनाई। दोनों वहां से लगातार वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही पवनदीप और अरुणिता का रोमांटिक गाना मंजूर दिल... रिलीज हुआ था। गाने पर अब तक 11 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर