न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : खुशी-जुनैद की ‘लवयापा’ का टाइटल ट्रैक आउट, शशि कपूर के पोते जहान की ‘ब्लैक वारंट’ का ट्रेलर रिलीज

फैंस में स्टारकिड्स को लेकर एक अलग ही क्रेज नजर आता है। वे हमेशा उनकी गतिविधियों को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 1:46:40

2 News : खुशी-जुनैद की ‘लवयापा’ का टाइटल ट्रैक आउट, शशि कपूर के पोते जहान की ‘ब्लैक वारंट’ का ट्रेलर रिलीज

फैंस में स्टारकिड्स को लेकर एक अलग ही क्रेज नजर आता है। वे हमेशा उनकी गतिविधियों को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इस बीच दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और आमिर खान व रीना दत्ता के बेटे जुनैद खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। खुशी व जुनैद इन दिनों अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लवयापा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज शुक्रवार (3 जनवरी) को फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया।

यह इस साल का लव एंथम बनने के लिए तैयार है। गाना पूरी तरह से एनर्जी से भरपूर है, जिसमें जोश भरे बीट्स और ऐसे लिरिक्स हैं जो युवाओं और जेन-जेड को खूब पसंद आएंगे। गाने का कनेक्ट करने वाला अंदाज फिल्म की बड़ी अपील की ओर इशारा करता है। इस फिल्म के माध्यम से खुशी व जुनैद दोनों पहली बार सिनेमाघर में नजर आएंगे।

खुशी की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ और जुनैद की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ दोनों थिएटर के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फैंस जुनैद के कॉमेडी वाले अंदाज को देखने के लिए बेताब हैं। जुनैद ‘महाराज’ में गंभीर भूमिका में थे। ‘लवयापा’ एक हल्की-फुल्की और मजेदार कहानी के साथ कुछ नया दिखाने का वादा करती है। फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी।

khushi kapoor,junaid khan,loveyapa movie,loveyapa title track,sridevi,aamir khan,the archies,maharaj,black warrant,shashi kapoor,jahan kapoor

नेटफ्लिक्स पर इस दिन से स्ट्रीम होगी ‘ब्लैक वारंट’ वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स इंडिया के प्रोजेक्ट जेल ड्रामा 'ब्लैक वारंट' का ट्रेलर आज शुक्रवार (3 जनवरी) को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज भारत की सबसे कुख्यात जेल तिहाड़ के अनदेखे पहलुओं को उजागर करती है। यह 10 जनवरी से स्ट्रीम होगी। यह एक नई दुनिया की कहानी है, जहां सत्ता, राजनीति की लड़ाई एक नए जेलर ‘सुनील गुप्ता’ के नजरिये से दिखाई गई है। ‘सुनील’ अनजाने में तिहाड़ जेल के क्रूर और पेचीदा सिस्टम में फंस जाते हैं।

उनके दो भरोसेमंद साथी उनके साथ मिलकर कैदियों, अधिकारियों और जेल के भीतर की राजनीति का सामना करते हैं। ‘सुनील’ का रोल दिवंगत एक्टर शशि कपूर के पोते व कुणाल कपूर के बेटे जहान कपूर निभाएंगे। इसकी और स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राहुल भट्ट, परमवीर सिंह चीमा, अनुराग ठाकुर, सिद्धांत गुप्ता, राजश्री देशपांडे, तोता रॉय चौधरी और राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। इस शो को जहान ने डायरेक्ट किया है और इसे शो रनर के रूप में विक्रमादित्य मोटवाने और सत्यांशु सिंह का साथ मिला है।

इसमें जहान के अलावा अनुराग भी लाइमलाइट चुराने में सफल रहे। अनुराग एक सख्त और मेहनती पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। निर्माताओं ने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “तिहाड़ की भयानक जेल में कौन डर जाएगा और कौन लड़ जाएगा? कुछ वास्तविक घटनाओं पर आधारित।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ