न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KGF Chapter 2 Box Office Collection: यश की फिल्म ने राजामौली की RRR को छोड़ा पीछे, वर्ल्डवाइड कलेशन 1200 करोड़ रुपये के पार

14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई रॉकिंग स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है। कमाई के मामले में केजीएफ 2 ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR को पीछे छोड़ दिया है। केजीएफ 2 का वर्ल्डवाइड कलेशन 1200 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 May 2022 9:40:43

KGF Chapter 2 Box Office Collection: यश की फिल्म ने राजामौली की RRR को छोड़ा पीछे, वर्ल्डवाइड कलेशन 1200 करोड़ रुपये के पार

14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई रॉकिंग स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है। कमाई के मामले में केजीएफ 2 ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR को पीछे छोड़ दिया है। केजीएफ 2 का वर्ल्डवाइड कलेशन 1200 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयबाला ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने केजीएफ चैप्टर 2 के पहले हफ्ते से लेकर पांचवे हफ्ते तक की कमाई का ब्यौरा दिया है। इस समय केजीएफ 2 का वर्ल्डवाइड कलेशन 1200.76 करोड़ रुपये है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसके हिंदी वर्जन ने 427.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 134 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दुनियाभर में पहले हफ्ते में 720।31 करोड़ रुपये कमाए थे। पिछले हफ्ते फिल्म के प्रोड्यूसर Vijay Kiragandur ने कंफर्म किया था कि केजीएफ चैप्टर 3 भी आएंगी। इसकी शूटिंग अक्टूबर 2022 में शुरू होगी और 2024 में केजीएफ 3 रिलीज होगी।

प्रोड्यूसर विजय ने केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'डायरेक्टर प्रशांत नील अभी सालार की शूटिंग में बिजी हैं। 30-35 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसका अगला शिड्यूल अगले हफ्ते शुरू होगा। इस साल के अक्टूबर-नवंबर में इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। तो हम केजीएफ की शूटिंग इस साल के अक्टूबर में शुरू करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि ये फिल्म 2024 तक रिलीज कर पाएंगे।'

बता दे, केजीएफ 2 में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज ने काम किया है। ये फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है। केजीएफ चैप्टर 2, 2018 में आई केजीएफ का सीक्वल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला

चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे

एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा

मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग

Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी

भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो