न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्टर की गर्लफ्रेंड ने धमकी भरे मैसेज मिलने पर शेयर की पोस्ट, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की वापसी पर बोले समय

साउथ इंडियन एक्टर रवि मोहन पत्नी आरती से अलग हो चुके हैं। रवि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह घोषणा की थी। रवि ने जैसे ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 May 2025 1:53:55

2 News : एक्टर की गर्लफ्रेंड ने धमकी भरे मैसेज मिलने पर शेयर की पोस्ट, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की वापसी पर बोले समय

साउथ इंडियन एक्टर रवि मोहन पत्नी आरती से अलग हो चुके हैं। रवि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह घोषणा की थी। रवि ने जैसे ही ऐलान किया, आरती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन पर कई आरोप लगा दिए। अब रवि की गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस ने खुलासा किया है कि एक्टर को डेट करने से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। केनिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए जो गंदे और धमकी भरे मैसेज के हैं। केनिशा ने पोस्ट में लिखा, “मैं अपनी पोस्ट पर कमेंट्स ऑफ नहीं करूंगी और ना ही मैं इन सब चीजों से भाग रही हूं।

मुझे किसी से कुछ छुपाना नहीं है, आपके पास मेरे काम पर सवाल उठाने का हक है, लेकिन कृपया सामने आकर पूछें। मैं सबके सामने, खुलेआम अपनी सच्चाई दिखाने के लिए तैयार हूं। अगर आपको लगता है कि मैं किसी भी तरह से इन हालातों की जिम्मेदार हूं, तो मुझे कोर्ट ले जाइए। मैं हाथ जोड़कर कहती हूं – कोर्ट में केस कीजिए, लेकिन सही तरीके से! क्या कभी आपने सोचा है कि आपके श्राप और गालियों से मैं क्या झेल रही हूं? आप मुझे चोट पहुंचाने के लिए ‘कर्मा’ की बात करते हैं, लेकिन जब सच सामने आएगा – कानूनी रूप से और सच्चाई के साथ – तब भी मैं नहीं चाहूंगी कि आप वो झेले जो मैं झेल रही हूं।’

केनिशा ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मुझे पता है कि आप मेरी सच्चाई और दर्द को नहीं जानते, इसलिए मेरे बारे में गलत बातें करना आसान है। मुझे अफसोस है कि आपकी धारणाएं आपको तकलीफ दे रही हैं, लेकिन मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि जल्द ही सच सामने आए। अगर मैं गलत हूं, तो मुझे कानून के तहत सजा पाने के लिए तैयार हूं। तब तक क्या मुझे बिना नफरत के सास लेने दिया जा सकता है?” गौरतलब है कि रवि और आरती की शादी साल 2009 में हुई थी। साल 2024 में उनका तलाक हो गया। रवि ऐलान के बाद आरती ने दावा किया कि उन्हें इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं था औऱ ये पूरी एक तरफ से एकतरफा फैसला है। इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को टारगेट कर रहे हैं। आरती ने कहा था कि उनकी शादी केनिशा की वजह से टूटी है।

kenishaa francis,ravi mohan,aarti,ravi mohan aarti,actor ravi mohan,ravi kenishaa,ravi aarti divorce,samay raina,comedian samay raina,indias got latent

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के कारण समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया व अपूर्वा मखीजा पर हुआ था केस

फरवरी में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद काफी बवाल मचा। रणवीर और समय के साथ-साथ पैनल में शामिल होने वाली अपूर्वा मखीजा पर भी एक्शन लिया गया। इनके खिलाफ इस मामले पर केस दर्ज भी हुआ। विवाद के बाद रणवीर ने अपना पॉडकास्ट फिर से शुरू कर दिया है। साथ ही अपूर्वा की भी वापसी हो गई है। वहीं अब समय भी धीरे-धीरे ट्रैक पर आ रहे हैं।

शो से जुड़ी कानूनी कार्रवाई से जूझते हुए समय धीरे-धीरे स्टेज पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने स्टेज शो को लेकर पोस्ट भी शेयर की थी। जिसके अनुसार वे पूरी दुनिया में अपने प्रोग्राम करेंगे। समय ने एक पॉडकास्ट में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर बात की है। जब उनसे शो की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। राज शमानी के पॉडकास्ट में जब समय से पूछा गया कि क्या ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कभी वापस आएगा?

इस पर समय ने कहा कि वो तो समय ही बता पाएगा। मैं नहीं, समय। समय सबसे अच्छा मरहम है। अच्छी चीजों में समय लगता है। समय के इस जवाब से सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई है। फैंस चाहते हैं कि शो जल्द से जल्द शुरू हो जाए। उन्हें उम्मीद है कि समय अब फिर से वह गलती नहीं दोहराएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी