Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द करने वाले हैं अपने पहले बच्चे का स्वागत!, फैंस बोले– ‘सालों की अफवाहों के बाद आखिरकार…’

कटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर बड़ी खबर! खबरें हैं कि कटरीना जल्द मां बनने वाली हैं और कपल इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। जानिए उनकी प्रेग्नेंसी और पर्सनल लाइफ से जुड़ी ताज़ा अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 4:31:47

कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द करने वाले हैं अपने पहले बच्चे का स्वागत!, फैंस बोले– ‘सालों की अफवाहों के बाद आखिरकार…’

बॉलीवुड की दुनिया इस वक्त कई खुशखबरीयों से भरी हुई है। आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा संग नई जिम्मेदारियों को निभा रही हैं, तो वहीं दीपिका पादुकोण भी हाल ही में अपनी बेटी दुआ के साथ मदरहुड की शुरुआत कर चुकी हैं। कियारा आडवाणी भी मां बनने के बाद अपनी नई भूमिका में व्यस्त हैं। अब चर्चाओं का केंद्र बन गई हैं कटरीना कैफ और विक्की कौशल, जिनके घर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें तेज़ी से फैल रही हैं कि कटरीना कैफ गर्भवती हैं और जल्द ही विकी कौशल भी पिता बनने वाले हैं।

फिल्म मेरी क्रिसमस के बाद से कटरीना लगभग पर्दे से गायब हैं। इस साल उन्हें बहुत कम पब्लिक इवेंट्स में देखा गया है। कुछ महीनों पहले जब एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर नजर आईं तो तभी से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। वहीं दूसरी तरफ जहां बाकी सितारे लगातार नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, कटरीना के अगले काम को लेकर अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा से उनका नाम जुड़ा था, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह अभी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं या नहीं। जबकि विक्की कौशल की झोली में इस समय कई बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स हैं।
कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर उठ रहे सवाल

हाल ही में एक लोकप्रिय मीडिया पोर्टल ने दावा किया कि कपल इस साल के अंत तक अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। हालांकि कटरीना और विक्की की तरफ से अब तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। कहा यह भी जा रहा है कि कटरीना कई महीनों से स्पॉटलाइट से दूरी बनाए हुए हैं और पूरी तरह अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं। खबरों की मानें तो अक्टूबर या नवंबर तक दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं।

याद दिला दें, जब विक्की कौशल की फिल्म Bad Newz रिलीज हुई थी, तब उनसे कटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया था। उस वक्त विकी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा था— “हमें जब गुड न्यूज मिलेगी तो आपके साथ जरूर साझा करेंगे। फिलहाल बैड न्यूज का मजा लीजिए।” हालांकि तब उन्होंने इस खबर को महज़ अफवाह बताया था।

कपल की शादी और नई खुशियों की तैयारी

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के आलीशान सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए थे। बेहद प्राइवेट तरीके से हुई इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अगर मौजूदा चर्चाओं पर भरोसा किया जाए तो शादी के करीब चार साल बाद यह कपल पैरेंटहुड की खूबसूरत यात्रा शुरू करने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका