न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेहंदी सेरेमनी में ससुर के साथ भी खूब नाचीं कैटरीना, दुल्हन की गोद में लेटे विक्की की फोटो हो रही वायरल

मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में परिवार के साथ-साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Dec 2021 7:16:53

मेहंदी सेरेमनी में ससुर के साथ भी खूब नाचीं कैटरीना, दुल्हन की गोद में लेटे विक्की की फोटो हो रही वायरल

मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे व खास दोस्त शामिल हुए। राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में तीन दिन शादी समारोह चला। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब दोनों की मेहंदी पार्टी से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये फोटो शेयर की हैं। मेहंदी की रस्म में कैटरीना ने जमकर डांस भी किया। विक्की और बाकी परिवार के सदस्यों के साथ-साथ वे अपने ससुर के साथ भी खूब नाची थीं।

फोटो में कैटरीना और विक्की एक ही रंग में रंगे नजर आए। जहां कैटरीना मेहंदी कलर के लहंगे में दिखीं तो वहीं विक्की भी उनसे मैच करते हुए कुर्ता पजामा पहने नजर आए। कैटरीना एक फोटो में विक्की तथा अगली तस्वीरों में एक्ट्रेस शरवरी वाघ, बहन इसाबेल के साथ डांस करती दिखाई दीं। इससे अलावा एक फोटो में वह अपने ससुर शाम कौशल के साथ भी भांगड़ा करती नजर आईं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “मेहंदी ता सजदी जे नचे सारा टब्बर।” प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटो पर फायर और हार्ट शेप इमोजी साझा करते हुए रिएक्शन दिया। विक्की ने भी इंस्टाग्राम पर मेहंदी पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वे दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मस्ती और डांस करते दिखे।

katrina kaif,vicky kaushal,katrina vicky,sham kaushal,mehndi ceremony,bollywood news in hindi

कैटरीना की बेस्ट फ्रेंड ने शेयर की यह अनसीन फोटो

इसी क्रम में मेहंदी सेरेमनी से एक और फोटो सामने आई है, जो दोनों में से किसी के अकाउंट पर नहीं है। इसमें विक्की, कैटरीना की गोद में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल कैटरीना की बेस्ट फ्रेंड अनायता श्रॉफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया गया है। फोटो में देखा जा सकता है कि कैटरीना हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं और उनकी गोद में आराम से दोनों हाथों को सिरहाने लगाए विक्की लेटे हुए हैं। इसमें कैटरीना बड़े ही प्यार से मुस्कुरा रही हैं, वहीं विक्की भी हंस रहे हैं।

इस फोटो को देखने के बाद लोग एक बार फिर दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे। गौरतलब है कैटरीना और विक्की ने सीक्रेट डेटिंग के बाद अचानक से शादी कर सभी को हैरान कर दिया। दोनों के डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर आती तो रहती थीं, लेकिन उन्होंने कभी भी रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया था। विक्की (33) कैटरीना (38) से 5 साल छोटे हैं। बॉलीवुड में पहले भी ऐसी कई शादियां हो चुकी हैं, जिनमें दुल्हन, दूल्हे से बड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो