न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना और सनी ने विक्की कौशल को यूं दी जन्मदिन की बधाई, जहान कपूर ने बताया नेपोटिज्म का मतलब

एक्टर विक्की कौशल ने शुक्रवार (16 मई) को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 May 2025 12:52:18

2 News : कैटरीना और सनी ने विक्की कौशल को यूं दी जन्मदिन की बधाई, जहान कपूर ने बताया नेपोटिज्म का मतलब

एक्टर विक्की कौशल ने शुक्रवार (16 मई) को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने उन पर प्यार लुटाते हुए खास अंदाज में बर्थडे विश किया। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक अनफिल्टर्ड सेल्फी पोस्ट की और कुछ ही मिनटों में यह पोस्ट वायरल हो गई। फ्रेम में दोनों के सिर्फ आधे चेहरे हैं। इन क्लोजअप तस्वीर में गर्मजोशी और खुशी झलक रही थी। इस पोस्ट के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी विक्की डे।” साथ ही एक प्यार भरी इमोजी और एक केक इमोजी भी एड की।

विक्की कैमरे की ओर देखते हुए हल्के से स्माइल कर रहे हैं, जबकि कैटरीना की आंखों में प्यार की चमक दिखाई दी। विक्की और कैटरीना की शादी साल 2021 के अंत में राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। दोनों अक्सर फैंस को सोशल मीडिया पर प्यारभरे लम्हों की झलक दिखाते हैं। इंटरव्यूज में भी एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। विक्की के भाई एक्टर सनी कौशल ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सनी ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे पोलरॉइड स्टाइल की तस्वीर पकड़े हुए हैं और विक्की सेलिब्रेशन के गुब्बारे के सामने खड़े हैं और एक ‘हैप्पी बर्थडे’ बैनर लगा है।

इसके साथ सनी ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे, मेरी जान विक्की कौशल।” इसके अलावा विक्की के पिता स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने विक्की के साथ एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया। विक्की के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘छावा’ इसी साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसमें विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का रोल प्ले किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। अब विक्की दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखेंगे।

इस साल ‘ब्लैक वारंट’ सीरीज में कमाल की एक्टिंग दिखाई शशि कपूर के पोते जहान ने

कुणाल कपूर के बेटे और दिग्गज दिवंगत एक्टर शशि कपूर के पोते जहान ने साल 2023 में फिल्म ‘फराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले बतौर थिएटर आर्टिस्ट करिअर शुरू किया था। इस साल की शुरुआत में विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ में तिहाड़ जेलर के रूप में जहान छा गए। जहान ने हाल ही फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) पर खुलकर बात की। जहान ने कहा कि नेपोटिज्म का क्या मतलब है?

यह एक अनक्वालिफाइड, नॉन क्वालिफाइड प्रॉफिट है जो किसी को कुछ पर्सनल वजहों से मिलता है, है ना? यही है। लेकिन किसी स्टार फैमिली में पैदा होने से ही कोई एक्टर नहीं बन जाता। मुझे हमेशा यह बताया गया था कि इसे कभी हल्के में न लें कि कोई आकर एक्टिंग नहीं करेगा, डैडी फोन नहीं उठाएंगे और आपको नौकरी नहीं दिलाएंगे। वास्तव में, कपूर नाम और इसके बोझ ने मुझे काफी हद तक डरा दिया था।

इसके बाद खुद से कहा कि अगर मैं किसी मौके का पूरा फायदा नहीं उठाता, अगर मेरे लिए कोई दरवाजा खुलता है और अगर मैं इसका पूरा फायदा नहीं उठाता, अगर मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं, अगर मेरे पास रियल में अपने पैरों पर खड़े होने और कॉन्फिडेंस से उस कमरे में जाने के लिए साधन नहीं हैं, तो मैं हारने वाला हूं, मतलब लानत है मुझपे। ऐसा नहीं है कि मुझे कोई मुफ्त में कुछ दिया गया हो। इसके लिए मैंने खुद मेहनत की है।

आपको लगता है कि यह आसान है, मुझे इसमें 12 साल लगे हैं। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में कपूर खानदान का एक अलग ही रुतबा है। सबसे पहले एक्टर पृथ्वीराज कपूर थे। इसके बाद उनके तीन बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर व शशि कपूर छा गए। फिर राज कपूर के बेटे रणधीर, ऋषि व राजीव आ गए। ऋषि के बेटे रणबीर और रणधीर की बेटियां करिश्मा व करीना ने भी कमाल किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी