न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीरा ने सुनीता पर फिर साधा निशाना, गोविंदा को दी यह सलाह, जैकलीन से हुई यह चूक!

बॉलीवुड के ‘राजा बाबू’ गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। वे किसी न किसी बहाने एक-दूसरे पर निशाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 2:10:23

कश्मीरा ने सुनीता पर फिर साधा निशाना, गोविंदा को दी यह सलाह, जैकलीन से हुई यह चूक!

बॉलीवुड के ‘राजा बाबू’ गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। वे किसी न किसी बहाने एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। मामा-भांजा की इस लड़ाई में उनकी पत्नियां भी तंज कसती रहती हैं। अब एक बार फिर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपनी मामी सास सुनीता आहूजा को आड़े हाथों लिया है। कश्मीरा ने कहा कि मुझे गोविंदा और कृष्णा की जोड़ी को पर्दे पर देखना बहुत अच्छा लगेगा लेकिन ऐसा करने के लिए गोविंदा को अपने मैनेजर को काम से निकालना होगा।

असल में गोविंदा का पूरा काम उनकी पत्नी सुनीता संभालती हैं। कश्मीरा ने कहा कि अगर गोविंदा अपनी अभी की मैनेजर को काम से निकाल दें और नई मैनेजर रख लें तो उन्हें अच्छा काम मिलने लगेगा। जो भी उनका काम देख रहा है वो बहुत ही खराब है। गोविंदा बहुत ही प्रतिभाशाली एक्टर हैं और उन्हें घर नहीं बैठना चाहिए। ये काफी शर्म की बात है कि ये एक ऐसा परिवार है जिसमें लोग एक-दूसरे को आगे बढ़ने में मदद नहीं करते हैं।

kashmira shah,sunita ahuja,govinda,krushna abhishek,jacqueline fernandez,bollywood news in hindi

‘मैं भी सलमान खान के परिवार जैसे परिवार का हिस्सा बनना चाहती हूं’

कश्मीरा ने आगे कहा कि मैं भी सलमान खान के परिवार जैसे परिवार का हिस्सा बनना चाहती हूं जहां लोग एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हैं। हर परिवार ऐसा क्यों नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि काश कृष्णा के परिवार ने उनकी आगे बढ़ने में मदद की होती। अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो पूरे परिवार को इससे फायदा मिलता। सबके अंदर इतनी प्रतिभा है लेकिन कोई किसी को पुश नहीं करता। मैं ऐसे खाली नहीं बैठने वाली और मैं कृष्णा के साथ काम करके उनकी प्रतिभा को और भी निखारुंगी। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले सुनीता ने कश्मीरा को खराब बहू बताया था।

kashmira shah,sunita ahuja,govinda,krushna abhishek,jacqueline fernandez,bollywood news in hindi

जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की फोटो, फैंस ने लिए मजे!

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे फैंस को अपनी फोटो और वीडियो से रूबरू कराती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। अब जैकलीन ने अपनी कुछ फोटो शेयर की है। इनमें उनका अजीबोगरीब अवतार नजर आ रहा है। इसी के साथ उनके चेहरे से ज्यादा कपड़ों पर ध्यान गया। दरअसल उन्होंने इन फोटो में फटी हुई ड्रेस पहनी हुई है। ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो अपलोड की हैं।

इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'मेम आपकी ड्रेस फटी हुई है', तो दूसरे ने लिखा है 'बड़े लोग भी फटे कपड़े पहनते हैं क्या।’ कोई इसे जैकलीन की बड़ी चूक मान रहा है तो किसी को लग रहा है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसी ड्रेस पहनी है। पिछले कुछ समय में देखने में आया है कि सेलेब्रिटीज लोगों का ध्यान खींचने के लिए किसी भी तरह का हथकंड़ा अपना लेते हैं। जैकलीन हाल ही एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुई हैं। जैकलीन की पिछली फिल्म भूत पुलिस थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर