न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ के लिए सिद्धिविनायक पहुंचे कार्तिक, ‘सिंघम अगेन’ के लिए अर्जुन ने भी लिया बप्पा का आशीर्वाद

कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म 'भूल भुलैया 3' आज शुक्रवार (1 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के बाद कार्तिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Nov 2024 6:50:20

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ के लिए सिद्धिविनायक पहुंचे कार्तिक, ‘सिंघम अगेन’ के लिए अर्जुन ने भी लिया बप्पा का आशीर्वाद

कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म 'भूल भुलैया 3' आज शुक्रवार (1 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के बाद कार्तिक बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश से फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान कार्तिक ने क्लासिक नीली शर्ट और सफेद पैंट पहनी हुई थी। वे काफी शांत नजर आ रहे थे। कार्तिक ने पैपराजी को निराश नहीं किया और फोटो क्लिक करने का पूरा मौका दिया। कार्तिक की एक झलक देखने के लिए फैंस काफी उतावले दिखे।

कार्तिक सिक्योरिटी स्टाफ से घिरे नजर आए। कार्तिक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कार्तिक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे मंदिर में बप्पा के दर्शन कर रहे हैं। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “थैंक्यू बप्पा फॉर माय बिगेस्ट फ्राइडे। ग्रेटिट्यूड।” कार्तिक की इस पोस्ट पर फैंस ने कई कमेंट्स किए। एक ने लिखा, “रूह बाबा रॉक्स।” दूसरे ने कमेंट किया, “भूल भुलैया 3 ब्लॉकबस्टर बनेगी।”

तीसरे ने लिखा, “बप्पा आपको खूब आशीर्वाद दे और आपकी फिल्म सुपर डुपर हिट बनें।” चौथे ने लिखा, “अभी आपकी फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आया हूं। वाह क्या फिल्म है।” पांचवें ने लिखा, “आप और भी ज्यादा डिजर्व करते हैं।” ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘भूल भुलैया 3’ को चार सितारा रेटिंग दी है। ‘भूल भुलैया 3’ लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई सीरीज की कड़ी है। इसके अंत में एक बेहतरीन सस्पेंस है। फिल्म का अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से क्लैश हुआ है।

‘सिंघम अगेन’ में विलेन का रोल कर रहे हैं अर्जुन कपूर, की है जबरदस्त मेहनत

एक्टर अर्जुन कपूर ने भी आज अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की सफलता की कामना मांगते हुए सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका। मंदिर में जाने से पहले अर्जुन ने मीडिया के सामने तस्वीरें खिंचवाई। अर्जुन फिल्म रिलीज होने के बाद से चर्चा में आ गए। अर्जुन को विलेन के किरदार में पसंद किया जा रहा है। अर्जुन बप्पा के दर पर पहुंचे, जहां उन्होंने गणेशजी का आशीर्वाद लिया। अर्जुन सफेद कुर्ता-पजामा पहने थे और गले में पीला पटका लिया हुआ था।

अर्जुन अकेले ही नजर आए। उनके साथ फिल्म का कोई दूसरा स्टार नहीं था। उल्लेखनीय है कि अर्जुन ने लंबे समय बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट से बड़े पर्दे पर एंट्री ली है। अर्जुन ने हाल ही में एक वीडियो में साझा करते हुए बताया था कि वे लगभग एक साल तक ‘सिंघम अगेन’ में ‘डेंजर लंका’ की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सुर्खियों से दूर रहे। मेरे पास शूटिंग के लिए इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म थी और मैं विचलित नहीं होना चाहता था।

कभी-कभी जब आप कुछ दिनों के लिए गायब हो जाते हैं, या उदासीन हो जाते हैं, तो लोग आपको याद कर सकते हैं और आपको एक नई रोशनी में देख सकते हैं। अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने हाल ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान साफ कर दिया था कि वे सिंगल हैं। इसका मतलब है कि उनका मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार