न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान पर हमले में इस्तेमाल चाकू की पहली झलक, शरीर में फंसा था धारदार टुकड़ा

गुरुवार की रात बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। धारदार चाकू से लगातार 6 बार सैफ पर वार किया गया, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 2:01:13

सैफ अली खान पर हमले में इस्तेमाल चाकू की पहली झलक, शरीर में फंसा था धारदार टुकड़ा

गुरुवार की रात बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। धारदार चाकू से लगातार 6 बार सैफ पर वार किया गया, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं। इस हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू की पहली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर लीलावती अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी की गई है।

सैफ के शरीर से निकला चाकू का टुकड़ा

सामने आई तस्वीर में चाकू का धारदार हिस्सा दिखाई दे रहा है, जो हमले के दौरान टूटकर सैफ अली खान की पीठ में फंस गया था। गंभीर हालत में सैफ को खून से लथपथ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने सर्जरी करके इसे बाहर निकाला। चाकू का यह टुकड़ा उनकी रीढ़ की हड्डी से सिर्फ 2 मिलीमीटर की दूरी पर था, जो उनकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता था। इसके अलावा, हमले के कारण पैरालिसिस का खतरा भी था।

रीढ़ की हड्डी से लेकर गर्दन तक गंभीर चोटें

इस चाकू से किए गए वार में दो बेहद गंभीर थे। रीढ़ की हड्डी के पास गहरे घाव के अलावा, गर्दन और हाथ पर भी चाकू से हमला किया गया था। डॉक्टर्स ने समय रहते सर्जरी कर चाकू का हिस्सा निकाल दिया और फिलहाल सैफ की हालत स्थिर बताई जा रही है।

चश्मदीद का बयान

हमले के समय सैफ के घर में मौजूद उनकी मेड अरियामा ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि रात के समय उन्होंने बाथरूम के पास किसी परछाई को देखा। पहले उन्हें लगा कि वह करीना कपूर हैं, लेकिन नजदीक जाने पर हमलावर ने उन्हें दबोच लिया और चुप रहने की धमकी दी। अरियामा ने आगे बताया कि हमलावर ने पैसे की मांग की थी। उसने कहा कि उसे एक करोड़ रुपए चाहिए। इसी बीच सैफ अली खान मौके पर पहुंचे और हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ