न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बॉलीवुड वालों, डरना मना है!', सैफ अली खान पर हमले के बाद मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुंबई जैसे शहर में बॉलीवुड के सितारे सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 2:42:26

'बॉलीवुड वालों, डरना मना है!', सैफ अली खान पर हमले के बाद मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुंबई जैसे शहर में बॉलीवुड के सितारे सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा। ऐसे में महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बॉलीवुड वालों, डरना मना है। आपके साथ सरकार पूरी तरह खड़ी है। इतना ही नहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना राजनीति का मुद्दा नहीं बननी चाहिए। शेलार ने जितेंद्र आव्हाड और नाना पटोले के आरोपों पर जवाब देने की भी बात कही।

आशीष शेलार के विधानसभा क्षेत्र में कई बॉलीवुड हस्तियों का निवास है। इसमें सैफ अली खान, सलमान खान, और शाहरुख खान जैसे सितारे शामिल हैं। गुरुवार को शेलार ने लीलावती अस्पताल जाकर सैफ अली खान से मुलाकात की और उनकी हालत का जायजा लिया। उन्होंने कहा, 'मुंबई दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है। बांद्रा हमेशा से सुरक्षित था और आगे भी रहेगा।' मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी और परिवार को हरसंभव समर्थन दिया जाएगा।

आपको बता दे, बुधवार और गुरुवार की रात सैफ अली खान पर घर में घुसकर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया था। हमले में सैफ के शरीर पर छह घाव हुए, जिनमें से एक गंभीर रूप से रीढ़ की हड्डी के पास था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि हमलावर का मकसद चोरी था। डॉक्टरों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सैफ को ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए विजिटर्स को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, सैफ को आराम की सख्त जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज