Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर सिंगर ने मड आईलैंड में खरीदा करोड़ों का अपार्टमेंट, इन्होंने काजोल को देखते ही लगाया गले

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (35) ने मुंबई के फेमस मड आइलैंड में एक शानदार 4 BHK अपार्टमेंट खरीदा है। समुद्र के किनारे बने इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 1:05:28

2 News : इस मशहूर सिंगर ने मड आईलैंड में खरीदा करोड़ों का अपार्टमेंट, इन्होंने काजोल को देखते ही लगाया गले

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (35) ने मुंबई के फेमस मड आइलैंड में एक शानदार 4 BHK अपार्टमेंट खरीदा है। समुद्र के किनारे बने इस अपार्टमेंट की कीमत 4.94 करोड़ रुपए है। यह रहेजा एक्सोटिका नामक प्रोजेक्ट में है। 34वीं मंजिल पर बना अपार्टमेंट 1933 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसमें 200 वर्ग फुट का खूबसूरत डेक एरिया शामिल है। हर एक फुट के कीमत की बात की जाए तो यह 25,578 रुपए प्रति वर्ग फुट है। स्टांप ड्यूटी 29 लाख रुपए के ऊपर है और रजिस्ट्रेशन फीस 30,000 रुपए है।

यहां पर 3 कार पार्किंग की सुविधा भी है। बता दें मड आइलैंड कई बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट प्लेस है। एक्टर विक्रांत मैसी, पंकज त्रिपाठी और अर्चना पूरण सिंह भी इस प्रोजेक्ट में घर के मालिक हैं। मड आइलैंड की सुंदरता और प्राइवेसी इसे खास बनाती है। यह मलाड के पास है। जुबिन रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। वे जल्द ही प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में प्रस्तुति देते नजर आएंगे। जुबिन की आवाज में एक खास कशिश है, जो हर उम्र के लोगों को खींचती है।

जुबिन फिल्मों के साथ प्राइवेट एल्बम के लिए भी कई लोकप्रिय गानों को आवाज दे चुके हैं। ‘मेरे घर प्रभु श्री राम आए हैं’, 'तुम ही आना', 'हमनवा मेरे', ‘तुमसे प्यार करके’, ‘दिल गलती कर बैठा है' जैसे कई गीत जुबिन की मधुर और खनकती आवाज से सजे हैं। जुबिन ने हाल ही में कुछ नए गाने रिलीज किए हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आए।

काजोल और K3G फेम जिबरान खान का वीडियो हो रहा वायरल

एक्टर जिबरान खान ने करिअर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। जिबरान ने सुपरहिट मूवी ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान और काजोल के बेटे का किरदार निभाया था। अब जिबरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देख लोग जिबरान की खूब तारीफ कर रहे हैं। जिबरान भागकर जाते हैं और काजोल को गले लगाते नजर आते हैं। काजोल भी जिबरान को देख बेहद खुश हो जाती हैं।

वीडियो ‘आजाद’ की स्क्रीनिंग का है। जिबरान पैप्स के सामने पोज देते दिखे। इसी दौरान उनकी नजर काजोल पर पड़ी। जिबरान भागकर काजोल को गले लगा लेते हैं। काजोल और जिबरान का ये वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, “कभी खुशी कभी गम पार्ट 2 बनना चाहिए।” दूसरे ने लिखा, “द ओजी मां-बेटे की जोड़ी।”

तीसरे ने लिखा, “जिबरान कितने प्यारे हैं। अपनी ऑन स्क्रीन मां को देखते ही उन्हें गले लगा लिया।” जिबरान की लीड एक्टर के रूप में पहली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ थी, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें जिबरान के साथ ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मीना रोशन और रोहित सराफ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका