Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘देवा’ का ट्रेलर आया सामने, शाहिद ने एक्शन अवतार में मचाई धूम, ‘लवयापा’ का दूसरा गाना रिलीज

एक्टर शाहिद कपूर की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है। वे शाहिद को एक्शन अवतार में देखने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 2:27:42

2 News : ‘देवा’ का ट्रेलर आया सामने, शाहिद ने एक्शन अवतार में मचाई धूम, ‘लवयापा’ का दूसरा गाना रिलीज

एक्टर शाहिद कपूर की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है। वे शाहिद को एक्शन अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले आज शुक्रवार (17 जनवरी) को इसका ट्रेलर सामने आ गया। इसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ट्रेलर को जमकर वायरल किया जा रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसमें तेज रफ्तार, एक्शन और इंटेंसिटी देखने को मिल रही है।

जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म एक रोमांचक सिनेमाई सफर की शुरुआत करने वाली है। शाहिद ‘देव अंबरे’ के किरदार में पूरी तरह से छाए हुए हैं। उनके स्टंट्स कमाल के लगे। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी अहम रोल में नजर आ रही हैं, जो कहानी में खूबसूरती और ताकत दोनों का बेहतरीन मेल देती हैं। इसके अलावा कुब्रा सैत और पावैल गुलाटी जैसे कलाकार भी हैं। ‘देवा’ विजुअली एक शानदार अनुभव है, जहां बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी एक्शन सीन और किरदारों की भावनात्मक गहराई को खूबसूरती से दिखाती है। इसमें बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक है, जो रोमांच को और बढ़ा देता है। फिल्म मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी है।

'देवा' की एक और खास बात यह है कि इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की धरोहर को दिखाया गया है। शाहिद इस फिल्म में उस पुरानी आभा को अपने आधुनिक अंदाज में दिखा रहे हैं, जो फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है। बता दें शाहिद की पिछली फिल्म पिछले साल वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी। इसमें शाहिद को पहली बार कृति सेनन के साथ काम करने का मौका मिला।

deva,deva movie,shahid kapoor,actor shahid kapoor,shahid action avtar,shahid deva,deva trailer,loveyapa,loveyapa movie,khushi kapoor,junaid khan ‘लवयापा’ के गाने ‘रहना कोल’ में दिखी खुशी और जुनैद की बेहतरीन केमिस्ट्री

स्टार किड्स जुनैद खान और खुशी कपूर की आने वाली मूवी ‘लवयापा’ की खबरें लगातार चल रही है। हाल ही इसका टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया था। यह गाना लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। यह पार्टी सॉन्ग है और माना जा रहा है कि साल 2025 में छाया रहेगा। इस गाने को देख जुनैद के पिता आमिर खान ने खुशी की तुलना उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ की थी।

इस बीच गुरुवार को फिल्म का दूसरा गाना ‘रहना कोल’ भी रिलीज कर दिया गया। यह रोमांटिक गाना है। इस गाने में फ्रेशनेस और प्यार का ऐसा तड़का है, जो हर किसी को वैलेंटाइन मूड में ला देगा। जुनैद और खुशी की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस दिल छू लेने वाली है। गाना चार्म और फील के साथ साल का लव एंथम बनने वाला है। इस गाने को जुबिन नौटियाल और जहरा एस खान ने बेहद खूबसूरती से गाया है। इसके बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं। कंपोजिशन तनिष्क बागची का है।

इसे मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उल्लेखनीय है कि यह जुनैद और खुशी दोनों की दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। खुशी की फिल्म ‘द आर्चीज’ साल 2023 के अंत में और जुनैद की ‘महाराज’ पिछले साल आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका