न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमन-राशा की मूवी ‘आजाद’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे, BB 18 : चाहत ने ईशा पर निकाली भड़ास

अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थड़ानी की मूवी ‘आजाद’ आज शुक्रवार (17 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अमन, अजय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 1:55:53

2 News : अमन-राशा की मूवी ‘आजाद’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे, BB 18 : चाहत ने ईशा पर निकाली भड़ास

अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थड़ानी की मूवी ‘आजाद’ आज शुक्रवार (17 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अमन, अजय के भांजे हैं, जबकि राशा, रवीना टंडन की बेटी। यह दोनों सितारों की पहली फिल्म है। फिल्म इंडस्ट्री को नए चेहरों से काफी उम्मीदें हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि फैंस उन्हें देखने थिएटर्स का रुख करते हैं या नहीं। बहरहाल गुरुवार रात ‘आजाद’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। राशा और अमन काफी खुश नजर आए। वे पहली फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अजय की पत्नी एक्ट्रेस काजोल भी इवेंट में पहुंचीं।

इसी तरह तमन्ना भाटिया जब वहां पहुंचीं तो उनका वेलकम रवीना करती दिखीं। तमन्ना कैजुअल लुक में दिखीं, लेकिन उनकी टी शर्ट ने सबका ध्यान खींच लिया। टी शर्ट पर ‘ऊई अम्मा’ लिखा था। बता दें ‘ऊई अम्मा’ ‘आजाद’ का एक डांस नंबर है, जो राशा और अमन पर फिल्माया गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा का हाथ थामे पहुंचे। कपल हमेशा की तरह स्टाइल में चमक रहा था। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपनी दोस्त रवीना की बेटी को सपोर्ट करने आए। हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक ब्लैक ड्रेस में ग्लैमर बिखेर रही थीं।

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप और अरबाज व मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान खान कैजुअल लुक में दिखा। इस मौके पर आशीष चंचलानी, मुकेश छाबड़ा, विकास बहल, न्यारा बनर्जी, सोनाली बेंद्रे, जिबरान खान, मनीष पॉल, डिनो मोरिया, मौनी रॉय, यशवर्धन आहूजा, ताहा शाह, किम शर्मा और ओरी सहित कई और सितारे भी नजर आए। बता दें फिल्म में अजय एक बागी के रोल में हैं। फिल्म की कहानी आजादी से पहले की है, जिसमें एक घोड़े ‘आजाद’ का अहम रोल है।

azaad movie,rasha thadani,raveena tandon,aaman devgn,ajay devgn,azaad screening,kajol,chahat pandey,Eisha Singh,bb 18,bigg boss 18

पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस 18’ से बाहर हो गई थीं एक्ट्रेस चाहत पांडे

सुपरस्टार सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का समापन नजदीक है। शो का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने जा रहा है। अब 6 कंटेस्टेंट के बीच खिताब की लड़ाई है। इसमें एक्ट्रेस चाहत पांडे ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था, लेकिन पिछले सप्ताह उनका सफर खत्म हो गया था। फैंस उन्हें फाइनल में देखना चाहते थे। इस बीच चाहत ने ई-टाइम्स को इंटरव्यू में अपनी मन की बातें कहीं।

चाहत ने कहा कि बहुत से लोगों ने मुझसे कहा कि मैं फिनाले में जाने की हकदार थी। लेकिन मुझे नहीं पता कि ये भाग्य है या फिर रणनीति, किसी और के सहारे फिनाले में जगह बनाने की। कुछ कंटेस्टेंट्स अपने दम पर आगे बढ़े, क्योंकि उन्हें फैंस से बहुत सपोर्ट मिला। लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने अकेले गेम खेला और मैं 14वें वीक तक गई। सहारे से तो कोई भी आगे बढ़ सकता है। ईशा सिंह तो अविनाश मिश्रा की उंगली पकड़कर फिनाले तक पहुंच गई है। अगर अविनाश नहीं होता तो ईशा का कोई वजूद नहीं होता।

वो पूरी तरह से उसके समर्थन पर थी। ईशा दूसरे या तीसरे वीक में ही निकल जाती। वो फिनाले में पहुंचने के लायक नहीं है। शो में ईशा, अविनाश और एलिस कौशिक ने चाहत के कैरेक्टर को लेकर भद्दी बातें कही थीं लेकिन तब ये मुद्दा नहीं उठाया गया। इस पर चाहत ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं कहा गया, इसलिए उन्हें लगता था कि वो कुछ भी बोल सकते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें टोकना चाहिए था। लेकिन आखिर में ये मेकर्स का फैसला है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ