Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन रिलीज होगी कार्तिक की मूवी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’, मनोज ने ‘द फैमिली मैन 3’ पर दी यह Update

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस हमेशा क्रेजी रहते हैं। वे कार्तिक की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर लगातार नजर रखते हैं। कार्तिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 1:57:02

2 News : इस दिन रिलीज होगी कार्तिक की मूवी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’, मनोज ने ‘द फैमिली मैन 3’ पर दी यह Update

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस हमेशा क्रेजी रहते हैं। वे कार्तिक की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर लगातार नजर रखते हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई भूल भुलैया 2 थी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इसमें कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी थीं। इसके बाद से कार्तिक को चाहने वाले उनकी अगली फिल्म के बारे में जानना चाह रहे हैं। फिलहाल कार्तिक की मूवी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर एक अपडेट सामने आई है, जो इसकी रिलीज डेट को लेकर है।

इस फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल दिसंबर में हुई थी। एक वीडियो से बताया गया था कि फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी। अब तारीख से भी पर्दा हट गया है। यह फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जब फिल्म की घोषणा हुई थी, तब कहा जा रहा था कि कार्तिक के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला होंगी। हालांकि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। अब कार्तिक ने श्रीलीला के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।

इसमें दोनों एक साथ बैठकर चाय का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “तू मेरी जिंदगी है।” कैप्शन से लग रहा है कि फिल्म में श्रीलीला ही लीड एक्ट्रेस रहेंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा है। हाल ही श्रीलीला और कार्तिक सिलिगुडी में एक फिल्म की शूटिंग करते नजर आए थे, जिसकी फोटो खूब वायरल हुई।

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के पहले दोनों पार्ट रहे हैं सुपरहिट

मनोज बाजपेयी को एक उम्दा प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद वे खुद को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्थापित करने में सफल रहे। मनोज ने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दोनों सीजन के जरिए लोगों का दिल जीता। इस सीरीज में उन्होंने ‘श्रीकांत तिवारी’ का कैरेक्टर प्ले किया था। अब फैंस इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच मनोज से ओटीटी प्ले ने बातचीत में पूछा कि वो ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन के बारे में क्या बता सकते हैं तो उन्होंने कहा कि नवंबर में आ रहा है तीसरा सीजन। मनोज ने बताया कि जयदीप अहलावत भी इसका हिस्सा होंगे। जयदीप ने ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन में बहुत अच्छा काम किया। डेढ़ साल पहले हमने उन्हें ‘फैमिली मैन’ में कास्ट किया और वो तीसरे सीजन में दिखेंगे।

मनोज ने साफ कर दिया कि साल 2025 में ही हमें तीसरा सीजन देखने को मिल जाएगा। बता दें राज एंड डीके के डायरेक्शन में बनी ‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन साल 2019 में आया था। इसका दूसरा सीजन 4 जून 2021 को रिलीज हुआ था। दोनों सीजन सुपरहिट रहे और लोगों के बीच टॉकिंग पॉइंट बन गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका