एक्टर कार्तिक आर्यन हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले कुछ समय से कार्तिक लगातार अपनी अपकमिंग मूवीज की शूटिंग में बिजी हैं। वे एक के बाद एक लगातार अलग-अलग फिल्में शूट कर रहे हैं। पिछले दिनों कार्तिक ने अपनी अनटाइटल्ड मूवी खत्म की है, जिसे अनुराग बसु ने बनाया है। इस फिल्म में कार्तिक दिल टूटे आशिक के रूप में नजर आएंगे। वे बड़े-बड़े बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में दिखेंगे। इसमें उनके अपोजिट साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला हैं। दोनों की शूटिंग करते हुए कई तस्वीरें वायरल हुई थीं।
लेटेस्ट अपडेट ये है कि यह फिल्म खत्म करते ही कार्तिक ने करण जौहर के बैनर में बनने जा रही ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के लिए कार्तिक शार्प लुक में दिखेंगे, जिसकी पहली झलक उन्होंने फैंस के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है। कार्तिक ने जो फोटो शेयर की हैं उनमें वो छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी में दिख रहे हैं। फिल्म न्यूएज लव स्टोरी होने वाली है, जिसके लिए कार्तिक ने यह लुक लिया है। यह कार्तिक के चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है।
फिल्म को करण श्रीकांत शर्मा बनाएंगे। इस मूवी में कार्तिक एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते दिखेंगे। कार्तिक-अनन्या की जोड़ी ‘पति पत्नी और वो’ में भी थी। इस फिल्म का निर्देशन 'सत्यप्रेम की कथा' फेम समीर विद्वांस कर रहे हैं और सिनेमेटोग्राफी अनिल मेहता संभाल रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “Ray is Raydyyyy #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri.” यानी अब वे इस फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।














