Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बरसात’ में ट्विंकल से पहले इन्हें किया गया था कास्ट, बॉबी ने ‘एनिमल’ में रणबीर को लेकर कही यह बात

एक्टर बॉबी देओल (56) ने अपने अब तक के सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी वेब सीरीज ‘आश्रम’ और फिल्म ‘एनिमल’ ने उनके करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 11:42:35

2 News : ‘बरसात’ में ट्विंकल से पहले इन्हें किया गया था कास्ट, बॉबी ने ‘एनिमल’ में रणबीर को लेकर कही यह बात

एक्टर बॉबी देओल (56) ने अपने अब तक के सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी वेब सीरीज ‘आश्रम’ और फिल्म ‘एनिमल’ ने उनके करिअर में फिर से जान फूंक दी है। इन प्रोजेक्ट्स में लोगों को उनकी अदाकारी बहुत पसंद आई। फिलहाल वे सितंबर में रिलीज हुई आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉबी को 6 अक्टूबर को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए। उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने के साथ इसका जश्न पैपराजी के साथ मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच बॉबी ने हाल ही में स्क्रीन के साथ इंटरव्यू में अपनी जर्नी को लेकर खुलकर बात की।

इस दौरान उनकी पहली फिल्म ‘बरसात’ (1995) के सेट से जुड़ी यादों के बारे में पूछा गया। इस पर बॉबी ने कहा कि फिल्म का मुहूर्त शॉट मेरे बर्थडे के दिन शूट किया गया था। उस वक्त मैं सिर्फ 22-23 साल का था। उस शॉट में मुझे सीढ़ियों से नीचे उतरना था और एक खास दिशा में देखते हुए मुस्कुराना था। शुरू में फिल्म का डायरेक्शन शेखर कपूर कर रहे थे और शूटिंग 27 दिनों तक चली भी थी, लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया क्योंकि उन्हें ‘बैंडिट क्वीन’ का ऑफर मिल गया और वो उसे करना चाहते थे। मेरे पिता चाहते थे कि मेरी पहली फिल्म सही समय पर तैयार हो जाए इसलिए बाद में राजकुमार संतोषी ने फिल्म को डायरेक्ट किया।

इस मूवी में पहले करिश्मा कपूर को कास्ट किया जाना था, लेकिन उस समय कहानी पूरी तरह तैयार नहीं थी और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था। उस दौर में एक्ट्रेस लंबे समय तक इंतजार नहीं कर सकती थीं। करिश्मा थोड़ी इनसिक्योर हो गई थीं। मैं उन्हें इसके लिए दोषी नहीं मानता। करिश्मा ने फैसला किया कि वो अपना डेब्यू फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से करेंगी। ये किस्मत में लिखा था कि मेरा और ट्विंकल खन्ना का डेब्यू साथ में होना था। आगे जाकर इंडस्ट्री छोड़ना उनका फैसला था। वो हमेशा से ही निडर रही हैं। उनके अंदर एक अलग सा एटीट्यूड है जो आज भी सबको नजर आता है। अपने स्ट्रांग माइंडसेट की वजह से ही आज वो एक राइटर बनी हैं।
karisma kapoor,actress karisma kapoor,twinkle khanna,actress twinkle khanna,bobby deol,actor bobby deol,animal,barsaat movie अगर रणबीर को 3 घंटे संभालने थे, तो मुझे सिर्फ 15 मिनट संभालने थे : बॉबी देओल

बता दें साल 2023 की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘एनिमल’ में बॉबी ने 15 मिनट का कैमियो रोल प्ले किया था। उनके कैरेक्टर का नाम ‘अबरार हक’ था, जो बोल नहीं सकता था। हालांकि उनकी प्रजेंस इतनी दमदार थी कि हर तरफ बॉबी के रोल की चर्चा हुई। फैंस कहने लगे कि उन्होंने रणबीर को ओवरशैडो किया यानी बॉबी लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गए। अब बॉबी ने इस पर रिएक्ट किया है। बॉबी ने फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में कहा कि ओवरशैडो जैसा कुछ नहीं है। अगर रणबीर को 3 घंटे संभालने थे, तो मुझे सिर्फ 15 मिनट संभालने थे।

अगर रणबीर वो 3 घंटे नहीं संभाल पाता तो मेरे 15 मिनट की कोई वैल्यू नहीं होती। रणबीर ने जिस तरह से कैरेक्टर परफॉर्म किया ये इसीलिए हुआ। अगर रणबीर ने सही नहीं किया होता तो मेरी एंट्री का इतना मतलब नहीं होता। एक्शन फिल्म में ड्रामा तभी चलता है जब आपका हीरो और विलेन दोनों स्ट्रॉन्ग हों। दोनों को अच्छा परफॉर्म करना पड़ता है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि शुरुआत से ही पता हो कि कौन जीतने वाला है तो फिर फन नहीं होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका