न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना ने इस प्यारी सी बच्ची को किया बर्थडे विश, बुआ की Photo भी की शेयर, सबा ने ट्रोलर की ली क्लास

एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका ‘गर्लगैंग’ तो काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 5:31:28

करीना ने इस प्यारी सी बच्ची को किया बर्थडे विश, बुआ की Photo भी की शेयर, सबा ने ट्रोलर की ली क्लास

एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका ‘गर्लगैंग’ तो काफी मशहूर है, जिसमें करिश्मा कपूर तथा अरोड़ा सिस्टर्स मलाइका व अमृता शामिल हैं। इनकी पार्टी की फोटो वायरल होती रहती है, जिसमें कई बार दूसरे स्टार भी इनवॉल्व होते हैं। अब करीना ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, लेकिन ये उनकी नहीं बल्कि ननद सोहा अली खान व कुणाल खेमू की प्यारी सी बेटी इनाया की है।

दरअसल आज 29 सितंबर को इनाया का जन्मदिन है और करीना ने उन्हें बधाई देते हुए इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। करीना ने लिखा, ‘हमारी लिटिल प्रिंसेस इनाया को हैप्पी बर्थडे। तारों तक पहुंच हो हमेशा ब्यूटीफुल गर्ल।’ करीना ने फोटो क्रेडिट में कुणाल का नाम लिखा है, जिससे पता चलता है कि इनाया की ये इमेज उन्होंने क्लिक की है।

Kareena Kapoor Khan,inaaya khemu,rima jain,soha ali khan,saba ali khan,bollywood news in hindi

फैंस ने बुआ रीमा जैन को बताया करिश्मा-करीना जैसा

करीना ने हाल ही में अपनी बुआ रीमा जैन को जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने इस खास दिन पर कुछ पुरानी यादें साझा की जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। करीना ने इंस्टाग्राम के जरिए बुआ को विश किया। उन्होंने बुआ की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की जिस पर फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। फैंस का मानना है कि बुआ बिल्कुल करीना और उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर जैसी लग रही हैं। एक ने पूछा कि ‘ये करीना ही हैं क्या?’ तो दूसरे फैन ने इसे 'कॉपी' करार दिया।

एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘वह करिश्मा से मिलती-जुलती हैं’, जबकि एक ने रीमा को करीना, तैमूर, रणधीर कपूर और राज कपूर का ‘कॉम्बिनेशन’ भी बता दिया। फोटो में रीमा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उनकी मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और नाक में नथनी दिख रही है। करीना ने उन्हें 'सबसे खूबसूरत रीमा आंटी' बताया। उन्होंने उनके फिश करी लंच और 'गपशप' को भी याद किया। उल्लेखनीय है कि रीमा फिल्ममेकर व एक्टर राज कपूर की बेटी हैं।

Kareena Kapoor Khan,inaaya khemu,rima jain,soha ali khan,saba ali khan,bollywood news in hindi

सबा से यूजर ने पूछा ये चुभता सवाल, तो मिला ऐसा मुंहतोड़ जवाब

अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान भले ही बॉलीवुड लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़े रहना पसंद है। सबा अक्सर इंस्टाग्राम पर रिलेटिव्स की पुरानी फोटो और पुश्तैनी निवास पटौदी पैलेस की फोटो शेयर करती रहती हैं। सबा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें सैफ और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर और छोटी बहन सोहा की बेटी इनाया के फोटोफ्रेम दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर पूछा था कि क्या आप जानते हैं कि इनमें से कौन 29 सितंबर को 4 साल का होने वाला है।

वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने उनसे पूछ डाला कि क्या ये सभी लोग आपकी भी परवाह करते हैं। इस पर सबा ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा कि ये तुम्हें क्यों परेशान करता है। इससे पहले भी सबा ने एक कोलाज शेयर किया था, जिसमें एक ओर करीना के छोटे बेटे जेह तो दूसरी ओर सबा के बचपन की फोटो थी। उन्होंने कैप्शन लिखा, मेरा जेह....जेह जान और मैं। एक जैसा क्लिक पर क्या हम एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं? आपको बता दें कि सबा ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर