न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करणवीर मेहरा को अभी तक नहीं मिली BB 18 की प्राइज मनी, जावेद अख्तर ने लगाई यूजर की क्लास

एक्टर करणवीर मेहरा पिछले कुछ समय से जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। उन्होंने पिछले साल रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 1:28:17

2 News : करणवीर मेहरा को अभी तक नहीं मिली BB 18 की प्राइज मनी, जावेद अख्तर ने लगाई यूजर की क्लास

एक्टर करणवीर मेहरा पिछले कुछ समय से जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। उन्होंने पिछले साल रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का खिताब जीतने के बाद 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। करणवीर लगातार इंटरव्यू में बिजी हैं। वे हाल ही मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में पहुंचे। वहां करणवीर ने BB 18 के सफर और प्राइज मनी को लेकर खुलासा किया। करणवीर ने कहा कि 'KKK 14' कलर्स चैनल के साथ मेरा पहला शो था और अब मैं इस चैनल को छोड़ना नहीं चाहता। कलर्स चैनल कलाकारों को पहचान देता है। हालांकि 'BB 18' की प्राइज मनी 50 लाख रुपए है, जो अभी तक नहीं आई है।

वैसे 'KKK 14' का पैसा मिल चुका है और जो कार जीती थी वो अब बुक करवा ली है और जल्दी ही आ जाएगी। करण से पूछा गया कि क्या 'BB 18' की जीत पहले से तय थी? तो उन्होंने मजाक में कहा कि ट्रॉफी जीतने की कीमत मुझे अपनी कार और घर देकर चुकानी पड़ी। ये सब भगवान की प्लानिंग थी। हर किसी ने किसी न किसी तरह मेरी जीत में योगदान दिया। मैं घर के अंदर सिर्फ मजे कर रहा था, जीतने की खास इच्छा नहीं थी। मेरा हर हफ्ते का खर्च कवर हो रहा था, इसलिए हार-जीत से फर्क नहीं पड़ता। ये शो पर्सनलिटी पर आधारित है और दर्शकों को मेरी पर्सनलिटी पसंद आई।

मैं दूसरे नंबर पर भी आता तो मैं वही इंसान रहता। मैं अब ज्यादा से ज्यादा फैंस के साथ समय बिता रहा हूं। शो के अंदर मुझे लगने लगा था कि मैं जीत सकता हूं, लेकिन बाहर आकर जो प्यार मिल रहा है, वो उम्मीद से ज्यादा है। मेरे दिमाग में बस यही था कि मेरी मां यह शो देख रही हैं, इसलिए मैंने कभी गाली नहीं दी या लड़ाई-झगड़ा नहीं किया। मैंने मेकर्स से भी कह दिया था कि मैं शांति से ट्रॉफी जीतूंगा और फालतू चीजों में नहीं पड़ूंगा। 'बिग बॉस' पहले अलग वजहों से मशहूर था, लेकिन अब लोग कह रहे हैं कि मैंने शो की इमेज बेहतर बना दी है। अब कई एक्टर्स इस शो को करना चाहते हैं। बता दें करणवीर ने अपने करिअर की शुरुआत साल 2005 में टीवी शो 'रीमिक्स' से की थी। वे कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके हैं।

karanveer mehra,actor karanveer mehra,bigg boss 18,bb 18,karanveer bigg boss 18,khatro ke khiladi 14,javed akhtar,writer javed akhtar,virat kohli,javed virat

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद जावेद अख्तर ने की विराट कोहली की तारीफ तो…

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के बाद लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, “विराट कोहली जिंदाबाद। हमें आप पर बहुत गर्व है।” उनकी इस पोस्ट पर एक शख्स ने भद्दा कमेंट कर दिया, जिसके बाद अख्तर भड़क उठे और उन्होंने उसकी क्लास लगा दी। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘जावेद, बाबर का बार कोहली है, बोलो जय श्रीराम।” इस पर जावेद ने लिखा, “मैं सिर्फ यही कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और नीच ही मरोगे। तुम क्या जानो देश प्रेम क्या होता है।”

इस पर दूसरे यूजर ने लिखा, “आज सूरज कहां से निकला है। अंदर से दुख होगा आपको तो।” फिर जावेद ने लिखा, “बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे तो मेरे आजादी के लिए जेल और काला पानी में थे। मेरी रगों में देशप्रेमियों का खून है और तुम्हारी रगों में अंग्रेज के नौकरों का खून है। इस अंतर को भूलो नहीं।” इसके बाद हर तरफ से कमेंट्स की झड़ी लग गई। कोई जावेद के साथ दिखा, तो किसी ने उन्हें ट्रॉल किया। उल्लेखनीय है कि जावेद अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। वे किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में वे कई दफा लोगों के निशाने पर आ जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ