Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 साल बाद टेलीविजन पर वापसी करेंगे करण सिंह ग्रोवर, इस शो में आएंगे नजर!

टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर, जिन्होंने दिल मिल गए और कुबूल है जैसे हिट शोज़ से दर्शकों का दिल जीता, अब पांच साल बाद छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 1:15:47

5 साल बाद टेलीविजन पर वापसी करेंगे करण सिंह ग्रोवर, इस शो में आएंगे नजर!

टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर, जिन्होंने ‘दिल मिल गए’ और ‘कुबूल है’ जैसे हिट शोज़ से दर्शकों का दिल जीता, अब पांच साल बाद छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण को एक नए टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में मुख्य भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया है। खास बात यह है कि इस शो में वह पहली बार अभिनेत्री निहारिका चौकसे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

कास्टिंग को लेकर हुई चर्चा


ABP News की रिपोर्ट के अनुसार, ‘तुम से तुम तक’ पर काफी समय से काम चल रहा था। शो के निर्माताओं ने लीड रोल के लिए कई नामों पर विचार किया, जिसमें आशीष चौधरी, हेल्ली शाह और निहारिका चौकसे शामिल थे। वहीं, करण ने भी हेल्ली शाह के साथ एक मॉक शूट किया था, लेकिन अंत में उन्हें निहारिका के साथ लीड जोड़ी के रूप में फाइनल कर दिया गया।

फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह

करण सिंह ग्रोवर के इस कमबैक की खबर सामने आते ही उनके फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। आखिरी बार वह एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में नजर आए थे। इसके अलावा, उन्होंने ‘झलक दिखला जा 3’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 3’ जैसे कई रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया था।
निहारिका चौकसे की भी होगी बड़ी भूमिका

निहारिका चौकसे ने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा और फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज़ में भी काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘फालतू’ से मिली। अब वह करण सिंह ग्रोवर के साथ ‘तुम से तुम तक’ में नज़र आएंगी, जो कि मशहूर मराठी सीरियल ‘तुला पहाटे रे’ का रीमेक बताया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology