न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण कुंद्रा का Music Video रिलीज, इस फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल जाएंगे अमिताभ बच्चन

अभिनेता करण कुंद्रा का म्यूजिक वीडियो 'ना मार' बुधवार को रिलीज हुआ। यह गाना लोकप्रिय 'ना मार' गायिका अफसाना खान का कमबैक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 10:42:07

करण कुंद्रा का Music Video रिलीज, इस फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल जाएंगे अमिताभ बच्चन

अभिनेता करण कुंद्रा का म्यूजिक वीडियो 'ना मार' बुधवार को रिलीज हुआ। यह गाना लोकप्रिय 'ना मार' गायिका अफसाना खान का कमबैक ट्रैक है। करण ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि मैं वास्तव में मंडावा जाने से पहले लगभग 4 से 5 महीने से गाने से जुड़ा हूं। मंडावा जयपुर से साढ़े तीन घंटे की दूरी पर है, जहां हमने इसके लिए शूटिंग की थी। मैं बहुत खुश हूं कि निर्देशक ने बहुत सावधानी बरती है।

वे काफी युवा है, लेकिन बहुत अच्छी तरह से गाने को तैयार किया है। वीडियो में करण एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के अपोजिट नजर आ रहे हैं। करण ने कहा कि श्रद्धा और मैं सेट पर मिले और हम अच्छे दोस्त बन गए। मंडावा के उस खूबसूरत स्थान पर ढाई दिनों की शूटिंग थी। यह एक बहुत ही रंगीन गीत है जिसमें एक बहुत ही सीधी कहानी है। करण की पिछली फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में उन्हें खूब तारीफ मिली थी।

सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में है अमिताभ का अहम रोल

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही निर्देशक सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अमिताभ अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में बोमन ईरानी और अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अमिताभ अक्टूबर से नेपाल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अमिताभ समेत दूसरे कलाकार 40 से 45 दिन तक शूटिंग करेंगे। नेपाल के बाद फिल्म के बचे हुए हिस्से की शूटिंग मुंबई और दिल्ली में होगी। कहानी सूरज के दिल के बेहद करीब है। यह 2022 के सेकेंड हाफ में रिलीज की जाएगी। यह दोस्ती पर आधारित होगी।

karan kundrra,shraddha arya,music video release,amitabh bachchan,nepal,unchai,sooraj barjatya,pawan kalyan,entertainment news in hindi

पवन कल्याण के जन्मदिन पर भीमला नायक मूवी की टाइटल ट्रैक रिलीज

आज गुरुवार (2 सितंबर) को अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण का जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'भीमला नायक' का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया। फिल्म में शीर्षक भूमिका निभाने वाले पवन को ट्रैक में एक महत्वपूर्ण स्तर के स्वभाव के साथ पेश किया गया है। पवन का चरित्र और उनके परिवार का इतिहास, उनके दादाजी से शुरू होकर एक पारंपरिक और लोक गायक द्वारा पेश किया जाता है। एस थमन और उनके संगीत बैंड को घने जंगल के बीच गीत की रचना और गायन करते देखा जा सकता है, जो गीत की विशिष्टता को जोड़ता है। गाने के बोल रामजोगय्या शास्त्री ने लिखे हैं। राम मिरियाला, श्रीकृष्ण और पृथ्वी चंद्र ने उच्च स्वरों के साथ इस गाने को गाया है। फिल्म में अभिनेता राणा दग्गुबाती एक पावर-पैक भूमिका में हैं। यह 12 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर