न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मेगा बजट सीरीज के साथ OTT डेब्यू के लिए तैयार हैं करण, सिद्धार्थ ने फिल्म के लिए इनसे मिलाया हाथ

करण जौहर जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उनके खाते में कई बेहतरीन फिल्में हैं। करण ने पिछले साल करीब 5 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 8:35:55

2 News : मेगा बजट सीरीज के साथ OTT डेब्यू के लिए तैयार हैं करण, सिद्धार्थ ने फिल्म के लिए इनसे मिलाया हाथ

करण जौहर जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उनके खाते में कई बेहतरीन फिल्में हैं। करण ने पिछले साल करीब 5 साल के बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी करते हुए ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनाई थी। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की यह फिल्म फैंस को खूब पसंद आई। बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने के बाद करण अब मेगा बजट वेबसीरीज के साथ OTT डेब्यू के लिए तैयार हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

इस सीरीज से जुड़ी टीम का दावा है कि इसमें कई मशहूर एक्ट्रेस अपनी अदाकारी का जादू चलाएंगी। करण इसका निर्देशन करेंगे। अभी इसके टाइटल पर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। हालांकि स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। सोर्स का मानना है कि सीरीज अब अपने कास्टिंग चरण में है और इसका उद्देश्य प्रसिद्ध अभिनेताओं के एक ग्रुप को साथ लाना है। करण का प्रोजेक्ट होने से सीरीज को नेटफ्लिक्स की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना माना जा रहा है।

इसे 2026 में स्ट्रीम करने की तैयारी है। बता दें करण के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई फिल्में बन रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'किल' आई है। एक तरफ जहां आलिया भट्ट के साथ करण की 'जिगरा' आने वाली है, वहीं अक्षय कुमार संग 'शंकरा' कतार में है। तृप्ति डिमरी को लेकर करण 'धड़क 2' बना रहे हैं। करण ‘तख्त’ फिल्म बनाने की योजना भी बना रहे हैं। फिल्म की घोषणा अगस्त 2019 में की गई थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से इसका प्रोडक्शन रुक गया था। इसमें करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल व अनिल कपूर जैसे दिग्गज होंगे।

karan johar,filmmaker karan johar,karan ott debut,karan web series,rocky aur rani ki prem kahaani,sidharth malhotra,actor sidharth malhotra,ekta kapoor,sidharth ekta

सिद्धार्थ मल्होत्रा की एकता कपूर से चल रही बातचीत, फिल्म का डायरेक्शन करेंगे दीपक मिश्रा

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्ममेकर एकता कपूर ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ, एकता के साथ बातचीत कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन दीपक मिश्रा करेंगे, जिन्हें ‘पंचायत’ वेब सीरीज के लिए जाना जाता है। एकता और टीवीएफ ने बड़ी स्क्रीन पर अनूठी लेकिन व्यावसायिक कहानियों को लाने के लिए साझेदारी की है। यह बालाजी और टीवीएफ के बीच हुए सौदे का हिस्सा है और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ चर्चा चल रही है। फिल्म में कंटेंट बहुत बढ़िया है।

यह एक ड्रामा और इमोशन से भरपूर फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में गहराई से निहित एक लोककथा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्माताओं के पास फीचर फिल्म के साथ कंटारा जैसा एक अनूठा सिनेमाई अनुभव बनाने की दृष्टि है। सिद्धार्थ को नवंबर में लास्ट डिटेल सुनने की उम्मीद है, लेकिन निर्माताओं का लक्ष्य 2025 की दूसरी छमाही में फिल्म को फ्लोर पर ले जाना है।

इससे पहले सिद्धार्थ को दिनेश विजान द्वारा निर्मित रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग पूरी करनी है, जो नवंबर में शुरू होगी। इसके बाद उनके पास 'रेस 4' भी है। सिद्धार्थ की पिछली फिल्म पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे द्वारा निर्देशित 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री