न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने इस बात के लिए की पॉडकास्टर्स की आलोचना, बेटे यश से पूछा कि क्या वो नेपो बेबी है तो…

फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कभी उनका काम तो कभी बयान उन्हें समाचारों में रखते हैं। करण बिंदास तरीके से अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 11:42:04

2 News : करण ने इस बात के लिए की पॉडकास्टर्स की आलोचना, बेटे यश से पूछा कि क्या वो नेपो बेबी है तो…

फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कभी उनका काम तो कभी बयान उन्हें समाचारों में रखते हैं। करण बिंदास तरीके से अपनी बात कहना पसंद करते हैं। ऐसे में कई दफा लेने के देने भी पड़ जाते हैं क्योंकि उनकी बात किसी न किसी को चुभ जाती है। इस बीच करण ने शनिवार (23 अगस्त) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पॉडकास्टर्स की आलोचना की क्योंकि वे फिल्म बिरादरी के सदस्यों का अपमान करने वाले मेहमानों को अपने पॉडकास्ट में बुलाते हैं।

करण ने लोगों की मृत्यु के बारे में भविष्यवाणियां करने वाले ज्योतिषियों और मनोविज्ञानियों के बारे में भी लिखा है। करण ने लिखा, “मीडिया के विश्वसनीय और सम्मानित सदस्यों के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है। पॉडकास्टर्स (चैट शो) जो जंगल से आए हैं...ऐसे जंगल से जिसे कोई GPS नहीं ढूंढ सकता...वे ऐसे मेहमानों को बुलाते हैं, जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जिन्हें वर्ल्ड वॉर 2 के दौर से किसी ने भी आमंत्रित नहीं किया है और वो गेस्ट जहर उगलते हैं और हमारी बिरादरी के मेहनती और दिग्गज सदस्यों के बारे में बेहद अपमानजनक बातें कहते हैं! इसे रोकना होगा!!

और साथ ही लोगों की आसन्न मृत्यु के बारे में भी भयानक और डरावने खुलासे करने वाले मनोविज्ञानी और ज्योतिषी असंवेदनशील और घृणित दोनों हैं!!! अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता? हां, लोगों के लिए क्लिकबेट। नहीं!!!!” उल्लेखनीय है कि हाल ही दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी पॉडकास्टर राज शमानी को फेक तक बता दिया था। हालांकि अनुपम ने राज का नाम नहीं लिया लेकिन कोई भी समझ सकता है कि उनका इशारा इसी ओर था।

करण जौहर पर हमेशा से लगते रहे हैं नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप

करण को ज्यादातर समय लोग नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) को लेकर काफी ट्रॉल करते हैं। अब इसी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है। करण अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। यूजर्स भी निर्माता के बच्चों के वीडियो को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे यश का वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर हजारों लोगों के लाइक और कमेंट आ गए।

वीडियो में करण के बेटे यश जौहर ब्लू कलर की टीशर्ट पहने दिख रहे हैं। करण बेटे से पूछते हैं कि क्या वो नेपो बेबी हैं तो यश ने इसका काफी क्यूट जवाब दिया। यश ने कहा कि हां लेकिन मैं लॉन्च होना नहीं चाहता। वीडियो शेयर करते हुए करण ने बताया कि ये टीशर्ट किसी ने उनके बेटे को गिफ्ट की है लेकिन ये किसने की, यश ने उन्हें बताने से मना किया है। उल्लेखनीय है कि करण पर अक्सर यह आरोप लगता है कि वे अपनी फिल्मों में उन्हीं कलाकारों को मौका देते हैं जो सेलेब किड्स हैं या जिनका इंडस्ट्री में पहले से कोई गॉडफादर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह