न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जनाब लोग गुजर जाते हैं...रोज...पर हम कौनसा जिंदा हैं? करण जौहर की इस पोस्ट से मची खलबली!

फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। वे कई बार ऐसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 5:35:15

जनाब लोग गुजर जाते हैं...रोज...पर हम कौनसा जिंदा हैं? करण जौहर की इस पोस्ट से मची खलबली!

फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। वे कई बार ऐसी बात कह देते हैं जो उन्हें सुर्खियां दिलाती हैं। इन दिनों वे बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि कई दर्शकों ने उन्हें निशाने पर लिया हुआ है। कुछ लोग करण पर पक्षपात होने का आरोप लगा रहे हैं। करण ने अपना नया जूलरी बिजनेस भी लॉन्च किया है। इस बीच करण ने मौत और दूसरों की पीठ पीछे बोलने की आदत को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह पोस्ट साझा की है।


karan johar,filmmaker karan johar,bigg boss ott,sushant singh rajpoot,karan instagram,karan post,karan bigg boss,entertainment news in hindi

करण जौहर के इन विचारों से लोग हो रहे हैं कन्फ्यूज

करण लिखते हैं कि कोई गुजर गया...फिर आपने अफसोस वाला बटन दबा दिया..वही जिंदगी बहुत छोटी है वाली बात हजारवीं बार दोहराने लगे...गिले शिकवे का जिक्र भी हुआ...फिर अचानक आपने अपने बारे में पीठ पीछे की गई बुराइयां सुनीं और आपने भी वही किया। पीठ पीछे गाली देना, वाह! जनाब लोग गुजर जाते हैं...रोज...पर हम कौनसा जिंदा हैं? इस पोस्ट के बाद करण की बातों का मतलब समझने की कोशिश की जा रही है। लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि ऐसा किस संदर्भ में कहा गया है। आम तौर पर देखने में आता है कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया का प्रयोग प्रमोशन के लिए करते हैं। लोग करण की पोस्ट को इस एंगल से भी देख रहे हैं।


सुशांत की मौत के बाद करण पर लगा था यह आरोप

पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने को लेकर सोशल मीडिया पर घेरा गया था। स्टार एक्टर-एक्ट्रेस के ही रिश्तेदारों को मौका देने के लिए करण को खरी-खोटी सुनाई गई थी। केस की जांच के दौरान करण का धर्मा प्रोडक्शंस भी जांच के दायरे में था। कंगना रनौत ने भी करण पर आरोप लगाए थे। महीनों तक शांत रहने के बाद करण सोशल मीडिया पर दोबारा आए हैं। इन दिनों करण के निर्देशन में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा करण सूर्यवंशी, ब्रहमास्त्र और लाइगर फिल्म का प्रोडक्शन भी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका