न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन को करण और भूमि ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, एक्ट्रेस ने जन्मदिन पर कीं आंखें दान करने की घोषणा

एक्टर अर्जुन कपूर आज गुरुवार (26 जून) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन 40 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अर्जुन को चाहने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 1:16:46

2 News : अर्जुन को करण और भूमि ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, एक्ट्रेस ने जन्मदिन पर कीं आंखें दान करने की घोषणा

एक्टर अर्जुन कपूर आज गुरुवार (26 जून) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन 40 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अर्जुन को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने अर्जुन को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने अर्जुन की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “किसी भी कमरे में सबसे मजेदार आदमी! यारों का यार और दिल में ढेर सारा प्यार! हैप्पी बर्थडे फुबू!” अपनी पोस्ट में करण ने अर्जुन को 'फुबू' कहकर पुकारा और उनके लिए लाल दिल वाली इमोजी भी जोड़ी।

उन्होंने कामना की कि अर्जुन का आने वाला साल शानदार हो। बता दें करण और अर्जुन ने '2 स्टेट्स' जैसी फिल्म में साथ काम किया है। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी अर्जुन को बधाई दी। दोनों ने पिछले दिनों फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में साथ काम किया था। भूमि ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक @arjunkapoor, आप सबसे शानदार हैं!” बता दें अर्जुन ने साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा थीं। इसके बाद उन्होंने 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'फाइंडिंग फैनी', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'मुबारकां', 'भूत पुलिस' और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता।

अर्जुन की पिछली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' थी, जिसमें उनके साथ भूमि और रकुलप्रीत सिंह थीं। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है। इससे पहले अर्जुन पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वे पहली बार नेगेटिव किरदार में नजर आए थे, जिसका नाम ‘डेंजर लंका’ था। लोगों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे अभी तक कुंवारे हैं। वे करीब 5 साल तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहे लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया।

रिद्धिमा पंडित ने लिखा, अंगदान एक जिम्मेदारी है जिसे हम सभी मनुष्य साझा करते हैं

‘बहू हमारी रजनीकांत’ फेम एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने 25 जून को 35वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने खुद को एक बेहद खास तोहफा दिया और ये है अपनी आंखें दान करने का संकल्प। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, “मैंने जितने भी हस्ताक्षर किए हैं, उनमें से मुझे सबसे ज्यादा गर्व मेरे अंगदाता कार्ड पर है।

आज जब मैं एक साल और बड़ी हो गई हूं तो मैंने एक छोटा सा कदम उठाया है जो एक दिन किसी और की दुनिया को रोशन कर सकता है। मैंने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है। दृष्टि एक उपहार है और यह सोचना कि यह मेरे बाद भी जीवित रह सकती है, विनम्र और आशावान दोनों है। मेरा सच में मानना है कि अंगदान सिर्फ एक व्यक्तिगत पसंद नहीं है। यह एक जिम्मेदारी है जिसे हम सभी मनुष्य साझा करते हैं। अगर आपने कभी इस पर विचार किया है, तो इसे वह कदम उठाने का अपना संकेत मानें। किसी को फिर से सूर्योदय देखने का कारण बनें।”

रिद्धिमा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं हमेशा से समाज को कुछ लौटाना चाहती थी। मुझे लगता है कि ये मेरे लिए बेहद अर्थपूर्ण है कि मेरी आंखें किसी और की रोशनी बन सकें। बता दें इस सपने को आकार देने की प्रेरणा रिद्धिमा को पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलीं। जब रिद्धिमा ने पढ़ा कि ऐश्वर्या ने भी अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है तो बचपन की वो प्रेरणा एक संकल्प में बदल गई। रिद्धिमा ने कहा कि तब मैं बहुत छोटी थी, लेकिन मुझे याद है कि मैं कितनी प्रभावित हुई थी। आखिरकार मैंने भी औपचारिकताएं पूरी कर लीं और जन्मदिन पर खुद से किया वादा निभाया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रिद्धिमा का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक