न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण की फिल्म ‘वेल्ले’ का पोस्टर, ‘सत्यमेव जयते 2’ का गाना और ‘बनारस’ का फर्स्ट लुक आया सामने

सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म पल पल दिल के पास कोई खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी। अब करण अपनी दूसरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 5:42:04

करण की फिल्म ‘वेल्ले’ का पोस्टर, ‘सत्यमेव जयते 2’ का गाना और ‘बनारस’ का फर्स्ट लुक आया सामने

सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म पल पल दिल के पास कोई खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी। अब करण अपनी दूसरी फिल्म 'वेल्ले' के लिए चर्चाओं में हैं। इसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है। इसमें अभय देओल, अन्या सिंह, सावंत सिंह प्रेमी, विशेष तिवारी और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे। पोस्टर में करण व अभय दोनों नजर आ रहे हैं। बीच में करण व उनके बगल में अभय हैं।

अजय देवगन फिल्म्स इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। एफफिल्म्स एक इंटरकट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का प्रोडक्शन है, इसके अलावा नंदिनी शर्मा, आरुषि मल्होत्रा और रजनीश खानूजा द्वारा निर्मित, सुनील सैनी द्वारा ये फिल्म प्रोड्यूस की जा रही है। अभिषेक नामा और देवेन मुंजाल इसका निर्देशन करेंगे। यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण अपने 2 फिल्म को लेकर भी बिजी हैं। इसमें वे अपने परिवार के साथ धमाका करेंगे।

जॉन अब्राहम ने शेयर की गाने की वीडियो क्लिप

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 का नया गाना ‘जन गण मन’ रिलीज हो गया है। जॉन ने आज इस गाने की छोटी सी वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जॉन ने कैप्शन में लिखा-‘तन मन धन से बढकर ‘जन गण मन’, 17 नवंबर को सोंग रिलीज हो गया हैं। सत्यमेव जयते 2, सिनेमाघरों में बृहस्पतिवार, 25 नवंबर को। फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित है।

यह एक्शन ड्रामा तथा डायलॉगबाजी से भरपूर फिल्म है। मूवी में जॉन ट्रिपल किरदार में हैं। इसे मिलाप मिलन जावेरी ने निर्देशित किया है तथा इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म में जॉन के अपोजिट दिव्या खोसला कुमार हैं। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया था, जो एक्शन से भरा हुआ था। साथ ही मेरी जिंदगी है तू और तेनु लहंगा व कुसु कुसु गाने भी लॉन्च किए जा चुके हैं।

karan deol,satyamev jayate 2 movie,banaras movie,velle movie,john abraham,bollywood news in hindi

बनारस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं एक्टर जैद खान और सोनल मांटेरो

फिल्म बनारस का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर लॉन्च कर दिया गया। गंगा घाट पर प्राचीन मंदिर की पताकाओं के बैकग्राउंड में एक्टर जैद खान और सोनल मांटेरो गोल्ड कॉस्ट्यूम में रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। डायरेक्टर जयतीर्थ की यह रोमांटिक लव स्टोरी हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। भारत में ऐसा पहली बार होगा जब एक डेब्यू एक्टर की फिल्म पूरे देश में एक साथ पांच भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज होने को तैयार है।

बनारस एक मिस्टीरियस लव स्टोरी है जो शहर की सुंदरता, समृद्ध विरासत, संस्कृति के बैकड्रॉप पर फिल्माई गई है। अभिनेता जैद खान बनारस को एक परफेक्ट डेब्यू फिल्म मानते हैं। एन के प्रोडक्शनस हाउस के बैनर तले निर्मित फिल्म बनारस के निर्माता तिलकराज बल्लाल और सह निर्माता मुजम्मिल अहमद खान हैं। कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन जयतीर्थ ने किया है। म्यूजिक डायरेक्टर अजनीश लोकनाथ हैं। सिनेमेटोग्राफर अदवैथा गुरुमूर्ति हैं। गानों को जयतीर्थ और ए. हर्ष ने कोरियोग्राफ किया है। बनारस अगले साल रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर