Kapil Sharma subtly insults Atlee's looks?
— Surajit (@surajit_ghosh2)
Atlee responds like a boss: Don't judge by appearance, judge by the heart.#Atlee #KapilSharma pic.twitter.com/oSzU0pRDS4अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही शुरू किया है अपना यूट्यूब चैनल
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह तीन दशक से भी ज्यादा समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अदाकारी का हुनर दिखा चुकी हैं। वह पिछले कुछ सालों से कपिल के शो का अहम हिस्सा बनी हुई हैं। अर्चना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। उस पर वीडियो भी शेयर किए, जहां फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया।
हालांकि उनका चैनल हैक हो गया है, जिससे जुड़ा एक वीडियो अर्चना ने रविवार (15 दिसंबर) को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अर्चना बोलती हैं, “हैलो दोस्तों, कल ही मैंने अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और आप लोगों ने इतना सारा प्यार दिया कि लाखों व्यूज आ गए कुछ ही घंटों में, लेकिन अफसोस से मुझे कहना पड़ रहा है कि कल रात करीब 2 बजे मेरे यूट्यूब चैनल को किसी ने हैक कर लिया या हैक कर दिया या क्या कर दिया अभी तक समझ नहीं आ रहा है, क्योंकि वो पूरी तरह से डिलीट हो गया है।
मतलब अगर आप लिंक पर क्लिक करेंगे, तो ये लिखा आता है कि इसे ओनर ने ही डिलीट कर दिया है। ये मैंने कुछ नहीं किया है, किसी और ने किया है या अचानक से हो गया है, हमें नहीं पता। मेरी टीम और यूट्यूब की टीम मिलकर इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है कि ये चैनल आपको जल्द से जल्द वापस दिला दे। मैं एक ही समय में खुश और दुखी दोनों हूं। दुखी हूं क्योंकि ये सब हुआ और खुश हूं कि आप लोगों ने इतना प्यार दिया। शायद इतने सारे लोड की वजह से ही कुछ हुआ हो। आगे जैसे ही कुछ होगा हम आपको अपडेट देते रहेंगे।”













