न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल के शो में होगी नए कैरेक्टर की एंट्री! अर्चना के वीडियो से शहनाज को मिलीं सुर्खियां, करीना की सेल्फी में...

कपिल शर्मा को कॉमेडी का पर्याय माना जाता है। वे पिछले कई सालों से छोटे पर्दे पर धूम मचा रहे हैं। लॉफ्टर शो के साथ शुरुआत करने वाले कपिल आज बुलंदियों पर पहुंच गए हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। कपिल के शो में हंसी का खजाना है। इसमें कपिल के साथ अन्य कलाकार कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव, सुदेश लहरी व जज अर्चना पूरण सिंह भी खूब मनोरंजन करते हैं। अब शो में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। जी हां, कपिल ‘छेदूलाल’ नाम के नए कैरेक्टर को जल्द इंट्रोड्यूस कराने वाले है। इसे इनोवेटिव ऑगमेंटेड रियलिटी

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 9:23:48

कपिल के शो में होगी नए कैरेक्टर की एंट्री! अर्चना के वीडियो से शहनाज को मिलीं सुर्खियां, करीना की सेल्फी में...

कपिल शर्मा को कॉमेडी का पर्याय माना जाता है। वे पिछले कई सालों से छोटे पर्दे पर धूम मचा रहे हैं। लॉफ्टर शो के साथ शुरुआत करने वाले कपिल आज बुलंदियों पर पहुंच गए हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। कपिल के शो में हंसी का खजाना है। इसमें कपिल के साथ अन्य कलाकार कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव, सुदेश लहरी व जज अर्चना पूरण सिंह भी खूब मनोरंजन करते हैं। अब शो में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। जी हां, कपिल ‘छेदूलाल’ नाम के नए कैरेक्टर को जल्द इंट्रोड्यूस कराने वाले है।

इसे इनोवेटिव ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीक के जरिए जीवंत किया जाएगा। कपिल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मैं स्नैपचैट के साथ हाथ मिलाने और अपने दर्शकों के लिए ‘छेदूलाल’ पेश करने के अवसर पर उत्साहित हूं। मैं एक स्नैपचैट यूजर रहा हूं और इसके द्वारा इंट्रोड्यूस किए जाने वाले अलग-अलग एआर-लेंस का आनंद लिया है। ऐप के फन एलिमेंट और लेंस ने मुझे आसानी से आकर्षित कर लिया, इसलिए मैंने सोचा कि मेरे शो से बेहतर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि मैं अपने मेहमानों, दर्शकों और स्नैप यूजर्स के लिए अपने मनोरंजन को प्रदर्शित कर सकूं।

kapil sharma show,archana pooran singh,rochelle rao,Kareena Kapoor,babita,bollywood news in hindi

अर्चना पूरन सिंह ने रोशेल राव के साथ रीक्रिएट किया शहनाज का डायलॉग

शहनाज गिल ने बिग बॉस-13 में अपने खुशमिजाज अंदाज की ऐसी छाप छोड़ी, जिसकी चमक आज भी कायम है। बिग बॉस में शहनाज के कई डायलॉग आज तक सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इन पर रील वीडियो बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक्ट्रेस व कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। अर्चना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोशेल राव संग शहनाज के डायलॉग को रीक्रिएट कर रही हैं।

रोशेल पहले एक गाने के लिरिक्स पर लिप सिंग करते हुए कहती हैं- 'मैं इतनी सुंदर हूं मैं क्या करूं...' इसके बाद अर्चना पीछे से आकर शहनाज के डायलॉग को रीक्रिएट करते हुए कहती हैं- ये जो बकवास है ना ये सारे कर लेते हैं, तू जाकर काम कर। इस वीडियो को देश फैंस ने कमेंट सेक्शन में द कपिल शर्मा शो के मेकर्स से शहनाज को बुलाने की रिक्वेस्ट भी की है। उल्लेखनीय है कि शहनाज पिछले दिनों पंजाबी फिल्म हौंसला रख में नजर आई थीं। वे 2 सितंबर को बिग बॉस 13 के विजेता साथी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से काफी आहत थीं। हाल ही उनका सिद्धार्थ के साथ फिल्माया गया अंतिम गाना अधूरा रिलीज हुआ था।

kapil sharma show,archana pooran singh,rochelle rao,Kareena Kapoor,babita,bollywood news in hindi

करीना ने रणधीर कपूर के नए घर से ली सेल्फी!

एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट देती रहती हैं। करीना ने अब इंस्टा पोस्ट में एक नई सेल्फी शेयर की है। माना जा रहा है कि ये सेल्फी उनके पापा रणधीर कपूर के नए घर से ली गई है। नो मेकअप लुक में ली गई इस सेल्फी में करीना के बगल में काउच पर उनकी मम्मी एक्ट्रेस बबीता बैठी हैं। हालांकि बबीता को ये पता नहीं है कि वे सेल्फी का हिस्सा हैं और वे खीर खाने का लुत्फ उठा रही हैं।

करीना ने लिखा है, जब तक मम्मी खीर खा रही है, बेटी पोज दे रही है। इसके साथ करीना ने कैप्शन में द मदरशिप और मेरी मां का हैशटैग यूज किया है। करीना बेज और डल सिल्वर कलर के स्ट्राइप्स वाले कुर्ते और नो मेकअप लुक में है। पीछे दीवार पर रणधीर की स्कैच वाली फोटो लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि बबीता और रणधीर की शादी साल 1971 में हुई थी। हालांकि 1988 से दोनों अलग-अलग रहने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर