न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज डेट आई सामने, सनी की इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। खास तौर से टीवी की दुनिया पर उनका राज है। साथ ही ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 8:32:49

2 News : कपिल की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज डेट आई सामने, सनी की इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। खास तौर से टीवी की दुनिया पर उनका राज है। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी उनके ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ने धूम मचा दी। यह शो पिछले साल शुरू हुआ था और अब तक इसके तीन सीजन आए हैं, जो सुपरहिट रहे। कपिल ने कुछ फिल्मों में भी काम कर अपनी प्रतिभा साबित की है। अब वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल जल्द रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट और स्टार कास्ट का खुलासा कर दिया है। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ फिल्म सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज होगी।

इस बार कहानी में दोगुनी मस्ती, दोगुना कन्फ्यूजन और चार-चार दुल्हनों के साथ कपिल का डबल धमाल देखने को मिलेगा। मेकर्स ने आज गुरुवार (23 अक्टूबर) को फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया। इसमें कपिल का किरदार चार दुल्हनों की डोली पर सवार होकर एंट्री करता नजर आ रहा है। चार दुल्हन एक्ट्रेस हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान हैं। एक्टर मनजोत सिंह का किरदार कपिल की इस अतरंगी एंट्री को देखकर हैरान रह जाता है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “दोगुनी उलझन और चौगुनी मस्ती के लिए तैयार हो जाइए! किस किसको प्यार करूं 2, हंसी का धमाल सिर्फ सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को शुरू होगा।”

बता दें कि यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई कपिल की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है। उसमें कपिल की तीन शादियां होती हैं। इस फिल्म के लिए कपिल वीनस और अब्बास-मस्तान के साथ आए हैं। फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। वहीं रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में कपिल एक बार फिर कई हसीनाओं के पति बनने जा रहे हैं। बीते कुछ समय से फिल्म के पोस्टर्स सामने आ रहे थे, जिसमें कपिल अलग-अलग धर्मों के अनुसार दूल्हा बने दिख रहे थे। वहीं उनके साथ अलग-अलग दुल्हन नजर आ रही थीं।

kapil sharma,comedian kapil sharma,kis kisko pyaar karoon 2 movie,kis kisko pyaar karoon,kis kisko pyaar karoon 2 release date,sunny deol,actor sunny deol,ikka movie

‘गबरू’ के बाद सनी देओल ने की इस फिल्म की भी घोषणा

दिग्गज एक्टर सनी देओल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपनी अगली एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘गबरू’ की रिलीज डेट की घोषणा की थी। अब उन्होंने एक और सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म ‘इक्का’ का पहला मोशन पोस्टर जारी किया है। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘इक्का’ का पहला मोशन पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ना कोई गुलाम, ना कोई बादशाह, सिर्फ इक्का।” उनके इस एक्शन अवतार को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

उनके साथ ‘गदर 2’ में धूम मचाने वालीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, “हैंडसम!” हालांकि फिल्म की कहानी या बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट इसी पोस्टर से आसमान छू रही है। सनी ने 19 अक्टूबर को अपने जन्मदिन के मौके पर ‘गबरू’ का मोशन पोस्टर शेयर किया था और इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शक्ति वह नहीं है जो आप दिखाते हैं, बल्कि जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।”

फिल्म 13 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। सनी की पिछली फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई ‘जाट’ थी। उनकी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है, जो 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी अपनी 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ की आइकॉनिक भूमिका को निभाने वाले हैं। सनी की साल 2023 में आई ‘गदर 2’ ने उन्हें एक बार फिर से लाइमलाइट में ला दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज