न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आई ‘कांतारा चैप्टर 1’, पहले ही दिन कर दी सबकी छुट्टी, कमाए इतने करोड़

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 60 करोड़ की कमाई कर 10 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा और वीकेंड पर 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 8:52:40

बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आई ‘कांतारा चैप्टर 1’, पहले ही दिन कर दी सबकी  छुट्टी, कमाए इतने करोड़

2 अक्टूबर का दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक बन गया। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया कि सालभर की बड़ी फिल्में इसकी चमक के आगे फीकी पड़ गईं। ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे न सिर्फ उम्दा डायरेक्टर बल्कि बेहतरीन अभिनेता भी हैं। दर्शकों ने इस फिल्म को न केवल सराहा बल्कि इसे हाथों-हाथ उठा लिया।

पहले दिन की कमाई के आंकड़े देखकर हर कोई दंग है। रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग ने फिल्म की जोरदार शुरुआत का संकेत दे दिया था। टिकटों की बुकिंग इतनी तेज़ी से हुई कि सिनेमाघरों में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज़ के पहले दिन ही करोड़ों की कमाई कर इतिहास रच दिया।

बॉक्स ऑफिस पर गूंजा कांतारा का धमाका

फिल्म ने डबल धमाका किया – पहला, रिलीज़ के दिन शानदार कमाई और दूसरा, इस साल की 10 बड़ी फिल्मों को ओपनिंग डे पर पछाड़ देना। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ पहले दिन ही 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया।

यह आंकड़ा सुनते ही मेकर्स से लेकर फैन्स तक सभी खुशी से झूम उठे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड बनाएगी। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि पहले वीकेंड तक यह फिल्म आसानी से 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों को पछाड़ा

ओपनिंग डे पर ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने साउथ की 8 और बॉलीवुड की 2 फिल्मों को कलेक्शन के मामले में धूल चटा दी। आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जिन्हें ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने पीछे छोड़ दिया:

बॉलीवुड – पहले दिन की कमाई

छावा – 31 करोड़

सैयारा – 21.5 करोड़

साउथ – पहले दिन की कमाई

सु फ्रॉम सो – 0.78 करोड़

महावतार नरसिम्हा – 1.75 करोड़

संक्रातिकी वस्तुनम – 23 करोड़

मैड स्क्वायर – 8.5 करोड़

ड्रैगन – 6.5 करोड़

टूरिस्ट फैमिली – 2 करोड़

थोडारम – 5.25 करोड़

लोका चैप्टर 1 – 2.7 करोड़

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड