न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन हैं कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव, जिन्हें 12 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से 12.56 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें जब्त की गई हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 5:40:57

कौन हैं कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव, जिन्हें 12 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से 12.56 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई बुधवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने की, जिसने खुफिया जानकारी के आधार पर 33 वर्षीय महिला यात्री को रोका। रान्या राव 3 मार्च को अमीरात की फ्लाइट से दुबई से बेंगलुरु लौटी थीं।

डीआरआई अधिकारियों ने रान्या के बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित आवासीय परिसर में भी तलाशी ली, जहां उन्हें 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त हुई। महिला को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौन है कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अभिनेत्री रान्या राव कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। वर्तमान में, रामचंद्र राव कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। गिरफ्तारी से पहले रान्या राव बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित एक आवासीय परिसर में अपने पति के साथ रह रही थीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रान्या के सौतेले पिता रामचंद्र राव की पहली पत्नी का निधन हो चुका था, जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। रान्या राव उस दूसरी शादी से पैदा हुई दो बेटियों में से एक हैं। 33 वर्षीय रान्या राव ने कन्नड़ फिल्म ‘माणिक्य’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में की थी।

रान्या राव पर गोल्ड तस्करी का गंभीर आरोप

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव पर यह आरोप है कि उनके साथ आए दो व्यक्ति ब्रीफकेस में तस्करी के सोने की छड़ें लेकर जा रहे थे। वे केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच से लगभग गुजर चुके थे और बाहर निकलने ही वाले थे, तभी विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की टीम ने उन्हें रोक लिया और तलाशी शुरू कर दी। डीआरआई के एक बयान में कहा गया, "जांच के दौरान, 14.2 किलोग्राम वज़न की सोने की छड़ें उनके शरीर पर छिपाकर रखी हुई पाई गईं। यह तस्करी 12.56 करोड़ रुपये की थी, जिसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।"

रिपोर्ट के अनुसार, रान्या राव अक्सर खाड़ी देशों की छोटी यात्राएं करती रही हैं, जिसके कारण वह डीआरआई के रडार पर आ गईं। उल्लेखनीय है कि रान्या राव एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की सौतेली बेटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ