Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना की इमरजेंसी को भूल जाइए, इस फिल्म ने सेंसर बोर्ड से लड़ी थी लंबी लड़ाई; रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर किया था धमाका

कंगना रनौत को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाणपत्र पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 4:42:28

कंगना की इमरजेंसी को भूल जाइए, इस फिल्म ने सेंसर बोर्ड से लड़ी थी लंबी लड़ाई; रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर किया था धमाका

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में घिरी हुई है। सिख समुदाय ने फिल्म में सिखों को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया है। हालांकि, कंगना का दावा है कि फिल्म में सिर्फ सच दिखाया गया है। अभिनेत्री और मंडी की सांसद को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं। फिल्म को पंजाब में सबसे ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद सीबीएफसी ने फिल्म में कई कट लगाए, जिसे निर्माताओं ने मानने से इनकार कर दिया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस पर 19 सितंबर को फैसला आना है।

लेकिन सीबीएफसी और पंजाब से जुड़ा ये पहला मामला नहीं है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने साल 2016 में रिलीज हुई एक फिल्म में भी कई कट लगाए थे और इस फिल्म का पंजाब में काफी विरोध हुआ था। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम 'उड़ता पंजाब' है। ये फिल्म पंजाब में नशे की लत में फंसे युवाओं और राजनीतिक मामलों से जुड़ी है। जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था तब इसका काफी विरोध हुआ था। मेकर्स और एक्टर्स को धमकियां मिलीं थीं। राजनीति भी गरमाई थी। ऐसे में सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट देने से पहले 89 कट लगाए थे, लेकिन मेकर्स उन कट्स से सहमत नहीं थे।

हालांकि इसके निर्माता एकता कपूर, मधु मंटेना, विकास बहल और कई अन्य लोग थे, लेकिन अनुराग कश्यप ने इस मामले में आगे बढ़कर सीबीएफसी से लड़ाई की। उस समय सीबीएफसी के अध्यक्ष पहलाज निहलानी थे। अनुराग ने उन्हें तानाशाह कहा और भारत की तुलना उत्तर कोरिया से भी की। उन्होंने सीबीएफसी से फिल्म की फिर से समीक्षा करने को कहा, लेकिन समिति ने पंजाब से संबंधित संदर्भ हटाने और 89 कट लगाने को कहा।

उस समय सीबीएफसी की काफी आलोचना हुई थी और अनुराग कश्यप का कई फिल्म निर्माताओं ने समर्थन किया था। इसके बाद मेकर्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मेकर्स के पक्ष में फैसला सुनाया था। कोर्ट ने सिर्फ एक कट लगाया और फिल्म को रिलीज करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सीबीएफसी को भी फटकार लगाई थी। कोर्ट द्वारा लगाए गए कट में एक किरदार भीड़ पर पेशाब करता है। जून 2016 में जब 'उड़ता पंजाब' रिलीज हुई थी तो पाइरेसी के चलते लीक हो गई थी लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
34 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'उड़ता पंजाब' ने करीब 100 करोड़ रुपये कमाए थे। उस समय बहुत कम फिल्में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाती थीं। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में शाहिद और आलिया के अलावा दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर खान भी थे। उड़ता पंजाब उस साल के सबसे बेहतरीन म्यूजिक एल्बम में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका