एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के साथ उनका बेबाक अंदाज उन्हें फैंस का फेवरेट बनाता है। फिलहाल वे अपनी आगामी फिल्म थलाइवी के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की बायोपिक है।
इसमें कंगना ने जयललिता के किरदार निभाया है। कंगना फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। वे इसके लिए ट्रेलर को अपनी बायो में अटैच करना चाह रही थीं मगर ऐसा हो नहीं पाया। इस पर कंगना ने फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर भड़ास निकाली है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इतना तक कह दिया कि कंपनी को अपना ईस्ट इंडिया कंपनी वाला एटिट्यूड बदलने की जरूरत है।














