Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना रनौत ने इन बातों के लिए एक्टर्स को बताया ‘बदतमीज’, शादी को लेकर कहा-बहुत प्रेशर है लेकिन…

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (39) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। कंगना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। उन्होंने कई बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 12:20:00

2 News : कंगना रनौत ने इन बातों के लिए एक्टर्स को बताया ‘बदतमीज’, शादी को लेकर कहा-बहुत प्रेशर है लेकिन…

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (39) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। कंगना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। उन्होंने कई बार सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है। खास तौर से नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर कंगना काफी मुखर रही हैं। ऐसे में वह कई दफा सोशल मीडिया पर ट्रॉल भी हो चुकी हैं। अब एक इंटरव्यू में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के मेल एक्टर्स को ‘बदतमीज’ बता डाला। हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में कंगना ने कहा कि मैंने जानबूझकर ज्यादातर एक्टर्स के साथ काम नहीं किया, क्योंकि वे सेट पर अच्छे से बर्ताव नहीं करते।

ये बात मेरे करिअर में कई बार मुश्किलें लेकर आईं। हालांकि मैंने कभी अपना रवैया नहीं बदला। मेरी शिकायत सिर्फ गलत नीयत से जुड़ी हरकतों को लेकर नहीं थी। कई हीरो सेट पर देर से आते हैं, हीरोइनों को छोटा दिखाने की कोशिश करते हैं, उन्हें साइडलाइन करते हैं और छोटी वैनिटी वैन देते हैं। जब मैं इन सबके खिलाफ खड़ी हुईं तो कई लोगों को ये अहंकार लगा, जबकि ज्यादातर लड़कियां इन बातों को नजरअंदाज कर देती हैं। मैं शुरू से ही प्रोफेशनलिज्म को लेकर सख्त रही हूं।

मेरा मानना है कि सेट पर समय पर आना, को-स्टार्स का सम्मान करना और बराबर सुविधाएं देना जरूरी है। हालांकि जब मैंने एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले बर्ताव को सहन करने से मना किया, तो मुझे कई बार फिल्मों से बाहर कर दिया गया या मेरे खिलाफ गलत माहौल बनाया गया। इसके बावजूद मैंने कभी अपने उसूल नहीं छोड़े।
kangana ranaut,actress kangana ranaut,kangana actors,kangana bollywood,kangana movies,emergency movie,kangana marriage कंगना रनौत ने कहा, शादी एक अच्छी चीज है लेकिन आजकल लिव-इन की बातें हो रही हैं…

कंगना ने अपनी शादी, लिव-इन रिलेशनशिप और डेटिंग ऐप्स जैसी चीजों पर भी राय रखी। जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो कंगना पूछती हैं कि आपको कैसे पता मैंने अभी तक शादी नहीं की है। ये मत सोचना कि आप मुझे समझते हैं। फिर वो हंसने लग जाती हैं। कंगना ने आगे कहा कि शादी मेरी टू-डू लिस्ट में है। भले ही इसके लिए देरी हो चुकी है लेकिन मैं शादी जरूर करूंगी। शादी का बहुत प्रेशर है लेकिन हर चीज का एक समय होता है।

शादी एक अच्छी चीज है लेकिन आजकल लिव-इन की बातें हो रही हैं जो वुमन फ्रेंडली चीज नहीं है। मेरा लिव-इन तो नहीं रहा लेकिन रिलेशनशिप जरूर रहे हैं। लिव-इन में अगर आप प्रेग्नेंट हो जाते हो और अबॉर्शन कराना पड़ा। चलो संतों को तो आपने कैंसिल कर दिया है, गालियां देते हो लेकिन मुझे लगता है कि लिव-इन वुमन फ्रेंडली चीज नहीं है। बता दें कंगना 4 नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं।

कंगना की पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ थी, जिसमें उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। फिल्म उन्होंने खुद लिखने के साथ डायरेक्ट और प्रोड्यूस की थी। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। कंगना ने करिअर की शुरुआत साल 2006 में अनुराग बसु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका