न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना ने पूरी की ‘तेजस’ की शूटिंग, शाहिद ने बनाया ड्रेस ठीक करतीं मीरा का वीडियो, जानें-क्यों रोई इलियाना

एक्ट्रेस कंगना रनौत की सितंबर में रिलीज हुई फिल्म 'थलाइवी' को दर्शकों से खूब प्यार मिला। यह तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 4:35:06

कंगना ने पूरी की ‘तेजस’ की शूटिंग, शाहिद ने बनाया ड्रेस ठीक करतीं मीरा का वीडियो, जानें-क्यों रोई इलियाना

एक्ट्रेस कंगना रनौत की सितंबर में रिलीज हुई फिल्म 'थलाइवी' को दर्शकों से खूब प्यार मिला। यह तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बायोपिक पर आधारित थी। अब कंगना ने शनिवार को फिल्म 'तेजस' की भी शूटिंग पूरी कर ली। कंगना ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए एक नोट लिखा। कंगना ने एक वीडियो अपलोड किया और उल्लेख किया कि वे स्क्रीन पर एयरफोर्स पॉयलट की भूमिका निभाने का मौका पाने के लिए आभारी हैं। उन्होंने लिखा, "एक और खूबसूरत दौर समाप्त होता है...यह तेजस के लिए एक रैप है। यह पूरे देश को गौरवान्वित करेगा...धन्यवाद। सर्वेश मेवाड़ा मुझे चुनने के लिए धन्यवाद।

rsvpmovies रोनी सर को धन्यवाद कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया... इस परियोजना पर काम करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद...इस जीवन में एक सैनिक की भूमिका निभाने के लिए हमेशा आभारी हूं। जय हिंद।” वीडियो में कंगना को समुद्र के किनारे वर्दी में देखा जा सकता है। यहां उन्होंने रेत में तेजस लिखा। नाम लिखने के बाद वे समुद्र किनारे टहलती हुई दिखाई दीं। कंगना ने निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा के लिए पोस्ट भी शेयर की है और उन्हें 'चीफ' बताया। कंगना ने बताया कि उन्हें याद है उन्होंने दिसंबर 2019 में उनके लिए स्क्रिप्ट पढ़ी थी। तेजस 2022 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

मीरा राजपूत ने अपने पति शाहिद कपूर को दिया यह जवाब

एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। यह कपल आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी फोटो और वीडियो दिखा अपडेट करते रहते हैं। अब शाहिद ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीरा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ड्रेस पहनती दिखाई दे रही हैं। मीरा ड्रेस ठीक करने में बिजी हैं और शाहिद चुपके से वीडियो बना रहे हैं। शाहिद सेल्फी मोड में कैमरे को पकड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहिद शर्टलेस नजर आ रहे हैं, उन्होंने सनग्लासेज पहन रखे हैं। वहीं, उनके पीछे मीरा ग्रीन प्रिंटेड ड्रेस पहनती दिख रही हैं।

मीरा एक बार कैमरे की तरफ भी देखती हैं और फिर ड्रेस को सही करने लग जाती हैं। शाहिद ने इसके कैप्शन में लिखा है- लेजेंड। इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने मीरा को टैग भी किया है। मीरा ने भी वीडियो पर रिप्लाई किया है। वे लिखती हैं, ये क्या है! जस्ट वेट एंड वॉच।' एक यूजर ने लिखा, ‘मीरा मैम थोड़ा हंस भी लिया करो।' तो एक दूसरे ने लिखा, ‘उन्हें आपकी जरूरत है। प्लीज उनकी मदद कीजिए।'

kangana ranaut,shahid kapoor,ileana d cruz,tejas movie,mira rajpoot,bollywood news in hindi

इलियाना ने खाना पकाते समय काटी अपनी दो उंगलियां

एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को बताया है कि कुकिंग करने के दौरान उनके साथ एक दुर्घटना हो गई। इलियाना ने लिखा कि मैने अपनी दो उंगलियों को खाना पकाते समय बुरी तरह से काट लिया था जिसके बाद बैंडेज लगाने के दौरान मैं बच्चों की तरह रोई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई मर्तबा मेरी उंगलियां ऐसे ही कट चुकी है, मुझे आश्चर्य है कि अब तक मेरी उंगलियां सही सलामत कैसे है!

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इलियाना का मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें इलियाना एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स से बात करती नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक फोटोग्राफर को मास्क ठीक से पहनने की सलाह दी थी। इलियाना मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में एक्टिंग करती दिखती हैं। इलियाना ने साल 2012 में आई फिल्म ‘बर्फी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर