Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लडी कॉकरोच...पाकिस्तान आतंकियों से भरा देश दुनिया के नक्शे से ही मिटा देना चाहिए, भारत-पाक टेंशन के बीच कंगना रनौत कही ये बात

कंगना रनौत ने पाकिस्तान को आतंकवादियों से भरा बुरा देश कहकर निशाना साधा और इसे दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाना चाहिए बताया। जानिए कंगना के इस बयान पर उनकी प्रतिक्रिया और भारतीय सैन्य कार्रवाई के समर्थन में उनके विचार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 8:53:44

ब्लडी कॉकरोच...पाकिस्तान आतंकियों से भरा देश दुनिया के नक्शे से ही मिटा देना चाहिए, भारत-पाक टेंशन के बीच कंगना रनौत कही ये बात

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपनी बेबाक राय के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने तीखे राजनीतिक रुख से मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है। इस बार कंगना ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान पर तीखा हमला किया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तान को "आतंकवादियों से भरा एक बुरा देश" कहा और यहां तक कि इसे "दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाना चाहिए" जैसे शब्दों का प्रयोग किया।

कंगना रनौत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रिएक्शन दिया

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान ने 8 मई को भारत के कई हिस्सों में मिसाइल और ड्रोन हमले की नापाक कोशिश की थी। भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया था। जम्मू, सांबा, सतवारी और उधमपुर के इलाकों में पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए थे, वहीं पंजाब के अमृतसर और जालंधर, और राजस्थान के बीकानेर और जैसलमेर में भी हमला किया था। कंगना ने इस घटना के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर WION की एक रिपोर्ट साझा की, जिसमें बताया गया था कि पाकिस्तान की भूमिका के कारण 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में जांच हो रही थी। कंगना ने इस रिपोर्ट के साथ पाकिस्तान को "ब्लडी कॉकरोच" और "आतंकवादियों से भरा बुरा देश" बताते हुए यह भी कहा कि इसे "दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाना चाहिए।"
कंगना रनौत ने भारतीय सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने भारत की सैन्य प्रतिक्रिया का समर्थन किया है। उन्होंने पहले भी भारतीय S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की सराहना की थी और जम्मू के लोगों से अपील की थी कि वे खतरों के बीच मजबूत बने रहें। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "जम्मू निशाने पर! इंडियन एयर डिफेंस ने जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट कर दिया। मज़बूत बने रहो जम्मू।"

कंगना रनौत वर्क फ्रंट

कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार इमरजेंसी में देखा गया था. कंगना द्वारा निर्देशेत और स्टारर ये फिलम काफी देरी के बाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कंगना ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था. फिल्म में अनुपम खेर, दिवंगत सतीश कौशिक, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े भी थे. अब कंगना हॉलीवुड की फिल्म ब्लेस्ड बी द इविल में नजर आएंगीं. यह एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसकी शूटिंग इस साल गर्मियों में न्यूयॉर्क में शुरू होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन भारतीय मूल के फिल्ममेकर अनुराग रुद्र करेंगे, जबकि स्क्रीनप्ले लेखन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी गाथा तिवारी निभाएंगी।

इस फिल्म में कंगना के साथ सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन और ‘Teen Wolf’ फेम हॉलीवुड एक्टर टायलर पोसी भी नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब कंगना किसी विदेशी फिल्म में इंटरनेशनल कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

फिल्म की कहानी एक ईसाई जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी संतान जन्म से पहले ही मर जाती है। इस दर्द से उबरने के लिए वे एक दूरदराज़ इलाके में स्थित एक पुराने फार्महाउस में रहने जाते हैं, जहां उनका सामना एक रहस्यमयी और शैतानी शक्ति से होता है।

निर्देशक अनुराग रुद्र ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म की प्रेरणा उन्हें भारत के ग्रामीण अंचलों में सुनी गईं लोककथाओं से मिली। उन्होंने कहा, "बचपन में जो कहानियां सुनीं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक ले जाने का सपना अब इस फिल्म से पूरा होगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका